home page

Gold Rate : सोने के भाव में लगातार दूसरे दिन गिरावट जारी, जानिये 22 और 24 कैरेट गोल्ड रेट

Gold rate news : इस महीने की शुरुआत से ही सोने के दाम हाई लेवल पर ट्रेंड कर रहे थे लेकिन फरवरी माह के अंत में सोने के भाव में गिरावट आई है। लगातार दूसरे दिन सोने के रेट मुंह के बल गिरे हैं। 22 और 24 कैरेट गोल्ड के रेट (Gold silver rate today) कम होने से खरीदारों की संख्या में इजाफा हुआ है। आइये खबर में जानते हैं इस समय 22 और 24 कैरेट सोने के रेट क्या हो गए हैं।

 | 
Gold Rate : सोने के भाव में लगातार दूसरे दिन गिरावट जारी, जानिये 22 और 24 कैरेट गोल्ड रेट

HR Breaking News : (Gold price) फरवरी के अंत में सोना खरीदने वाले ग्राहकों के लिए गुड न्यूज आई है। इन कीमती धातुओं में सोने के दामों में शुक्रवार को तगड़ी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे खरीदारों को काफी फायदा हुआ है। 24 कैरेट से लेकर हर कैटेगरी के सोने के दाम (sona chandi ka taja bhav)औंधे मुंह गिरे हैं। इससे सर्राफा बाजार में काफी हलचल हुई है। हालांकि, चांदी की कीमतों (silver price today) में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस समय सोना खरीदना लाभ का सौदा साबित हो सकता है, क्योंकि आने वाले समय में सोने के दाम फिर बढ़ सकते हैं। एक्सपर्ट्स की ओर से भी ऐसी संभावनाएं जताई जा रही हैं।


चांदी का ताजा भाव-


भारतीय बाजार में चांदी की कीमत 98 हजार रुपये (chandi ka bhav) प्रति किलोग्राम के करीब पहुंच गई है, जो 27 फरवरी को 95,725 रुपये थी। जीएसटी व मेकिंग चार्ज जुड़ने के बाद चांदी की कीमत 1 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच जाती है। वहीं, पुराने चांदी के गहनों का एक्सचेंज रेट (Gold exchange rate) बिना जीएसटी के 90,000 रुपये प्रति किलोग्राम है। यह चांदी के बाजार की वर्तमान स्थिति को दर्शाता है और कीमतों में थोड़ी सी बढ़ोतरी का संकेत है। इसी दौरान सोने की कीमतों में भारी गिरावट (Gold price down) आई है, खासकर वायदा बाजार में। बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का रेट लगभग 87,310 रुपये (24 carat gold price) प्रति 10 ग्राम तक पहुंच चुका है। यह बदलाव बाजार के लिए महत्वपूर्ण है और निवेशकों को प्रभावित कर सकता है।


महानगरों में सोने का भाव -


- देश के बड़े शहरों में 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 80,105 रुपये (Gold Rate Today, 28 Feb 2025) प्रति 10 ग्राम है। दिल्ली में 24 कैरेट सोने में थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली, जिसकी कीमत 87,520 रुपये (Delhi Gold Price Today) प्रति 10 ग्राम हो गई है। वहीं, 22 कैरेट सोना दिल्ली में 80,245 रुपये पर स्थिर है। 

- मुंबई में 22 कैरेट सोने का दाम 80,095 रुपये और 24 कैरेट का 87,375 रुपये (Mumbai Gold Rate Today) प्रति 10 ग्राम है। यह बदलाव बाजार की स्थिति को दर्शाता है।

- कोलकाता में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 24 कैरेट के लिए 87,378 रुपये (Kolkata Gold Rate Today) और 22 कैरेट के लिए 80,090 रुपये है। ये दरें वर्तमान बाजार स्थिति को दिखाती हैं और सोने की कीमतों में कोई बड़ी बदलाव नहीं आया है। कोलकाता में सोने के दाम स्थिर बने हुए हैं।

-चेन्नई में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 24 कैरेट के लिए 87,376 रुपये (Sone ka bhav Chennai Today) और 22 कैरेट के लिए 80,090 रुपये प्रति 10 ग्राम है। सोने की कीमतें वर्तमान बाजार रुझानों के अनुसार स्थिर हैं। इन दामों में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है और यह स्थानीय बाजार की स्थिति को दर्शाता है।

ऐसे चेक कर सकते हैं सोने के रेट -


सोने की ताजा कीमतें अगर आप घर बैठे ही जानना चाहते हैं तो आजकल इसकी सुविधा आपके हाथों में ही है। ताजा रेट जानने के लिए आप अपने फोन से एक मिस्ड कॉल कर सकते हैं। 8955664433 पर मिस्ड कॉल देने से 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के रेट (18 carat gold price) की जानकारी मिल जाएगी। कॉल करने के बाद आपको एक एसएमएस मिलेगा, जिसमें सोने की कीमतों की पूरी जानकारी दी जाएगी। यह तरीका सरल और त्वरित है, जिससे आप बाजार में सोना चांदी के ताजा रेटों (sona chandi ke taja bhav) से अपडेट रह सकते हैं।

News Hub