Gold Rate : सोने की कीमतों ने लगाई लंबी छलांग, अब आम आदमी की पहुंच से हुआ बाहर, इतने में मिल रहा 10 ग्राम गोल्ड
Gold Silver Price : सोने की कीमतों में इस माह लगातार बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। इस समय सोने की कीमतों ने सबसे ऊंची छलांग लगाई है, जिस कारण सोने के रेट सातवें आसमान पर जा पहुंचे हैं। सोने के रिकॉर्ड बनाते इन भावों (Sone Chandi ka Taja Bhav) के कारण अब आम आदमी के लिए सोना खरीदना मुश्किल हो गया है और अब निरंतर यह उनकी पहुंच से बाहर होता जा रहा है। चांदी की चाल भी कुछ इसी तरह से है। इस समय सोने का 10 ग्राम का रेट भी हर किसी को चौंका रहा है। आइये जानते हैं एक तोला सोने के लेटेस्ट रेट।
HR Breaking News - (Gold rate today)। सोने की कीमतों में भारी उछाल आने के बाद यह मिडिल क्लास वालों के लिए भी खरीदना मुश्किल हो गया है। अब तो हर दिन बढ़ते जा रहे सोने के दाम (sona chandi ki kimat) अपने ऑल टाइम हाई के कई नए रिकॉर्ड कायम कर रहे हैं। सोने की बढ़ती मांग और सोने में निवेश को सुरक्षित माना जाना इसके रेट बढ़ने का कारण है।
आने वाले समय में अभी सोने के रेट (Gold-Silver Price, 26 february) और बढ़ सकते हैं, इसलिए सोना खरीददारों को निकट भविष्य में भी इसके महंगे दामों से राहत मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही है। हालांकि चांदी के दाम कुछ राहत दे रहे हैं लेकिन इस माह एक किलो चांदी के रेट भी 1 लाख से पार हो चुके हैं। इस समय सोने के 10 ग्राम के भाव 88 हजार से भी पार जा चुके हैं।
दिल्ली में सोने के भाव -
आज 26 फरवरी को दिल्ली के सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने के भाव (Aaj ka sona chandi ka bhav) 80910 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बने हुए हैं, वहीं, 24 कैरेट सोने (24 Carat Gold rate) की प्रति 10 ग्राम की कीमत 88,360 रुपए तय की गई है। सोने ने पिछले कई दिनों से गोल्ड में निवेश करने वालों व इसे खरीदने वालों की टेंशन बढ़ा दी है।
जयपुर में सोने की कीमत-
राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोने के भाव 88,800 रुपए (gold price in jaipur) प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहे हैं। आज जयपुर के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों (Sona Chandi ki kimat) में बदलाव हुआ है। 22 कैरेट सोने की कीमत भी बढ़कर 83,610 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है।
अब इतने की हुई 1 किलो चांदी -
चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट जारी रही और इसमें 600 रुपये की कमी आई है। अब चांदी की कीमत 98,600 रुपये (silver rate today) प्रति किलो पर पहुंच गई है। इससे पहले ये रेट 98 हजार रुपये प्रति किलो थे। वेडिंग सीजन के कारण सोने-चांदी की मांग बढ़ने से इन दोनों धातुओं के रेट लगातार उतार-चढ़ाव पर हैं। सोने के रेट (gold rate today 26 february 2025) तो अभी भी अपने ऑल टाइम हाई के लेवल पर चल रहे हैं।
ऐसे करें शुद्ध सोने की पहचान-
सोने की खरीददारी करते समय इसकी शुद्धता की पहचान सबसे ज्यादा जरूरी है। हर कैरेट के सोने का हॉलमार्क (Gold Hallmark kya hai) अंक जरूर चेक कर लेने चाहिए, ये अलग-अलग होते हैं। 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। सोना खरीदते समय कभी भी क्वालिटी (Gold Quality) की अनदेखी न करें। आप जब भी सोना (Sona Chandi ki kimat) खरीदें तो हॉलमार्क जरूर चेक कर लें।
अभी और बढ़ेंगे सोने के रेट-
वैश्विक स्तर पर निवेशकों का सोने में निवेश करने के प्रति विश्वास अब पहले की अपेक्षा और बढ़ा है। बाजार में उतार-चढ़ाव और त्योहारी सीजन के चलते लोग स्थिर और भरोसेमंद संपत्ति की तलाश में हैं। इस समय साेने, चांदी की मांग में वृद्धि और शादियों व धार्मिक कार्यों की अधिकता से सोने चांदी (gold and silver prices) की खरीदारी भी बढ़ी है। परिणामस्वरूप, इन धातुओं के दाम में वृद्धि हुई है और विशेषज्ञों के अनुसार, भविष्य में इनके दाम और बढ़ सकते हैं।
