home page

Gold Rate : सोने में आई गिरावट, अब इतने हो गए 18, 22 और 24 कैरेट सोने के भाव

Sone Ka Bhav : सोने की कीमतों में पिछले काफी दिनों से लगातार बढ़ोतरी का दौर जारी है। आए दिन इसके रेट बढ़ते ही जा रहे थे, लेकिन अब सोना खरीददारों के लिए एक राहत की खबर है। आज सोने में गिरावट आई है अगर आप सोने की खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए सही मौका हो सकता है। चलिए जानते हैं कितना सस्ता हुआ सोना - 

 | 
Gold Rate : सोने में आई गिरावट, अब इतने हो गए 18, 22 और 24 कैरेट सोने के भाव 

HR Breaking News - Gold Rate Today: सोना महंगा होने के बाद एक बार फिर से घड़ाम से गिरा है। कुछ ही दिनों में त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला है और अब सोने की कीमतों में गिरावट आई है। सोने की कीमतों में पिछले काफी दिनों से उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बता दें कि बीते 6 दिनों में सोने दो बार महंगा हुआ है और दो बार सस्ता हुआ है। आज 13 सितंबर 2025 को सोने (13 September 2025 Gold Rate) में गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन वहीं चांदी की कीमतें बढ़ी हैं।

सोने में आई गिरावट - 

आज यानी 13 सितंबर 2025 को 18, 22 और 24 कैरेट सोने की कीमतों (24 carat gold price) में गिरावट आई है। बता दें कि 24 कैरेट सोना 110 रुपए सस्ता होकर 1,11,170 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 22 कैरेट सोना 100 रुपये घटकर 1,01,900 प्रति 10 ग्राम मिलेगा। 18 कैरेट सोने की कीमतों की बात करें तो इसमें 90 की गिरावट आई है। इसके बाद यह 83,370 रुपए प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। 


दिल्ली में सोने का ताजा भाव -

देश की राजधानी दिल्ली में भी सोना सस्ता (Delhi Gold Rate) हुआ है। 13 सितंबर दिन शनिवार को दिल्ली में 18 कैरेट सोना सस्ता होकर 83,520 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 22 कैरेट सोना 1,01,900 रुपए 10 ग्राम बिक रहा है वहीं 24 कैरेट सोना 1,11,300 रुपए प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।

मुंबई में सोने की कीमतों (Mumbai gold rate) की बात करें तो यहां 24 कैरेट गोल्ड 1,11,170 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोना 1,01,900 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है और 18 कैरेट गोल्ड 83,370 रुपए प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है।

दिल्ली में कितने का मिलेगा सोना?


कोलकाता में 18 कैरेट गोल्ड (Kolkata gold rate) 83,370 रुपए प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा है। वहीं, 24 कैरेट सोना 1,11,170 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। 22 कैरेट सोना 1,01,900 प्रति 10 ग्राम है।

 चेन्नई में भी गोल्ड की कीमतों में गिरावट (Chennai gold rate) आई है। यहां पर 24 कैरेट सोना 1,11,710 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। 22 कैरेट सोना 1,02,200 प्रति 10 ग्राम है और 28 कैरेट सोने की कीमत 84,600 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

चांदी के ताजा भाव 


13 सितंबर 2025 को जहां सराफा बाजार में आज सोने की कीमत घटी है वहीं चांदी की कीमतों में तेजी आई है आज मार्केट में चांदी की कीमतों (Silver Latest rate) में 1000 की तेजी दर्ज की गई है। चांदी 1000 महंगी होकर 1,33,000 प्रति किलोग्राम हो गई है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि चांदी की कीमतों में जिस तरह लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। निवेशक इसमें जमकर निवेश कर रहे हैं और आने वाले समय में इसकी कीमतें और ज्यादा बढ़ सकती हैं।