home page

Gold Rate : अचानक सस्ता हुआ सोना, 10 ग्राम के इतने रह गए रेट, जनवरी 2026 में ये होगी कीमत

Gold Rate : सोने के दामों में लगातार उतार चढ़ाव जारी है। सोने के दाम एक बार फिर गिर गए हैं। सोने के दाम अचानक कम हो गए हैं। आगे सोने के दामों में बड़ी गिरावट का अनुमान सामने आया है। सोने को (Gold Rate) लेकर एक्सपर्ट्स का क्या कहना है, आइए जानते हैं। 

 | 
Gold Rate : अचानक सस्ता हुआ सोना, 10 ग्राम के इतने रह गए रेट, जनवरी 2026 में ये होगी कीमत

HR Breaking News (Gold Rate) सोने के दाम इस साल बेहिसाब बढ़े हैं। परंतु, एक सप्ताह से सोना काफी कम हो गया है। सोने के दाम अचानक गिरने लगे हैं। सोना गिरते हुए अपनी राह लौट रहा है। जिससे सोने के दाम फिर से आम आदमी की पहुंच में आ रहे हैं। 

 

 

एक लाख को पार करने वाला सोना हो गया सस्ता


सोने के दाम एक लाख को क्रॉस करने के बाद काफी नीचे आ गए हैं। सोना एक लाख के स्तर को क्रॉस करने के बाद अचानक सस्ता (Gold Rate) हो गया है। अक्षय तृतिया, जब सोने की खरीदारी ज्यादा होती है, उसपर सोना अचानक सस्ता हो गया है।

 

 

क्यों खरीदते हैं अक्षत तृतीया पर सोना
 

देश में अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) का पर्व मनाया जा रहा है। अक्षय तृतीया पर सोने के को खरीदना शुभ माना जाता है। इस दिन खरीदी गई वस्तुओं को माना जाता है कि ये बढ़ती जाएगी। ऐसे में सोने की वस्तुओं में लगातार बढ़ौतरी होती जाए, इसलिए कीमती धातु सोना खरीदते हैं।  

 
अमेरिका के इशारे पर सोने के दाम हुए कम ज्यादा
 

सोने के दामों में उतार चढ़ाव जारी है। इसके लिए यूएसए काफी हद तक जिम्मेदार है। सोने के दाम (Gold Rate)काफी गिर गए हैं। क्योंकि यूएसए की ओर से टैरिफ पर थोड़ा लचीलापन आने की उम्मीद है।

वहीं, सोने के दाम बढ़ इसी लिए रहे थे क्योंकि टैरिफ वॉर के चलते बाजार में अनिश्चित्ता का माहोल था। इसी वजह से सोने के दाम (Gold Rate) बढ़ रहे थे। 


 

कॉमेक्स पर गिरा सोना
 

कॉमेक्स पर सोने के दाम 3309 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर आ गए हैं। सोना 1 औंस में 28 ग्राम के लगभग होता है। पिछले सप्ताह में सोना 3500 डॉलर प्रति औंस के करीब पहुंच गया था। वहीं, भविष्म में सोने के दामों को लेकर लगातार अनिश्चितता चल रही है। 

देश में गिर गए सोने के दाम
 

घरेलू बाजार में इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत गिरकर 96,010 रुपये तोला आ गई है। वहीं, 22 कैरेट सोना अब 93,710 रुपये तोला आ गया है। वहीं, 20 कैरेट सोना 85,450 रुपये तोला पर आ गया है। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट गिरकर 77,770 रुपये प्रति तोला आ गया है। 

सोने की कीमतों में 4000 रुपये की कटौती
 

वहीं, पिछले सप्ताह सोने के वायदा भाव अपने अब तक के सर्वश्रेष्ठ स्तर के साथ 99,358 रुपये तक रहे थे। इस हिसाब से पिछले एक सप्ताह में सोने की कीमतों में 4000 रुपये की कटौती देखने को मिली है।  

इस मामले में कमोडिटी विशेषज्ञ का कहना है कि सोने की कीमतों में अभी और ज्यादा कटौती आने की संभावना है। इसका सीधा प्रभाव अक्षय तृतीया के दिन होने वाले सोने की कीमतों पर देखने को भी मिल रहा है।  


 

27,000 रुपये तक सस्ता होगा सोना
 

एक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सोने का खनन कार्य करने वाली कंपनी  सॉलिडकोर रिसोर्सेज पीएलसी के सीईओ विटाली नेसिस ने कहा है कि आगामी 12 महीनें में सोने के दाम में काफी ज्यादा कटौती हो सकती है।  

सीईओ ने दावा किया है कि 12 महीनों के अंदर सोने के दाम में कटौती होकर सोने की कीमत 2,500 डॉलर हो जाएंगी। इसी के साथ सोने के रेट वैश्विक बाजार में 3,319 डॉलर प्रति औंस हैं। अगर सीईओ का यह दावा सही जाता है तो भारतीय बाजार में भी सोने के रेट 27 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ते हो सकते हैं।
 

News Hub