Gold Rate : दादा ने 1925 में लिया सोना, पोते की हो गई मौज, जानिए कितने बढ़ गए दाम
Gold Rate : हाल के दिनों में सोने की बढ़ती कीमतें चर्चा का विषय बनी हुई हैं। लगातार बढ़ते दाम निवेशकों की सोने में रुचि बढ़ा रहे हैं तो आम खरीदार सोने से दूर हो रहे हैं। सोने के दाम इस साल एक लाख को क्रॉस कर चुके हैं। ऐसे में जिस व्यक्ति ने 1925 में सोना लिया उसके पोते की आज मौज हो गई।
HR Breaking News (Gold Rate) इस साल सोने के दाम 25% तक बढ़े हैं। साल भर की बढ़ोतरी कुछ ही दिनों में हो गई है। ऐसे में लगातार बढ़ रहे सोने के दाम हर और चर्चा का विषय बन रहे हैं। लोग सोने के दामों को लेकर भविष्यवाणी भी कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग सोच रहे हैं कि काश सोना खरीद लिया होता तो आज अच्छा रिटर्न मिल जाता।
सोने में मिला पॉजिटिव रिटर्न
सोने की खरीदारों को पिछले 11 साल में से 8 साल सोने ने पॉजिटिव रिटर्न दिया है। वहीं, सोने में कभी भी इतनी बड़ी गिरावट नहीं आई है कि निवेशक का बहुत बड़ा नुकसान हो गया हो। यहीं कारण है कि सोने (Gold Rate) को सेफ हेवन के नाम से भी जाना जाता है। यानी सोने को एक सुरक्षित एसेट माना जाता है।
साल के अंत से बढ़ोतरी जारी
2024 के अंत से सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। इस साल अप्रैल में अंतिम दिनों में सोने के दाम गिरे हैं। उससे पहले बेहिसाब बढ़ोतरी (Gold Rate) ने लोगों की पसीने छुड़ा दिए हैं। आम ग्राहक सोने से दूर चले गए। 25% तक सोने की ज्वेलरी की खरीद कम हुई है।
लोग सोच रहे हैं काश एक साल पहले खरीद लेते सोना
सोने (Gold Rate) की बढ़ती कीमतों को लेकर अब लोग सोच रहे हैं कि काश एक साल पहले सोना खरीद लिया होता तो आज अच्छा रिटर्न मिलता। लेकिन अगर आप सोचिए कि आपके दादा ने 125 साल पहले सोना खरीदा होता तो आज आप कितने रुपए के मालिक होते।
100 साल पहले ये थे सोने के दाम
अभी सोना 1 लाख को पार करके थोड़ा कम हुआ है। 100 साल पहले 1925 में 1 तोला सोने की (Gold Rate) कीमत आपके होश उड़ा देगी। 1925 में एक तोला 20 रुपये से भी कम का था। ये बस 18 से 20 रुपये के बीच था। 100 साल में सोने के दाम काफी बढ़ चुके हैं।
100 साल पहले दादा ने लिया सोना पोता बना करोड़पति
अगर किसी के दादा ने सो साल पहले दो किलो सोना लिया होगा आज उसका पौता करोड़पति बन चुका होगा। 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना करीब 1 लाख रुपये का मिल रहा है। वहीं, 22 कैरेट का करीब 92 हजार रुपये प्रति तोला दाम है।
बीते 6 महीनों में ही सोने की कीमतों में 25 हजार से ज्यादा का इजाफा हुआ है। वहीं, बीते 5 सालों में लगभग दोगुना हो गया है। 2020 में 10 ग्राम सोने का प्राइस करीब 50,000 रुपये के आसपास था। दस साल पहले सोने के दाम 26,000 के आसपास थे।
अब भविष्य में सोने को लेकर अनुमान आ रहा है कि आगे भी दाम बढ़ेंगे ही। सोने के दाम एक लाख को जल्द क्रॉस करने की संभावना है। वहीं, कुछ एक्सपर्ट सोने के दामों में कटौती का अनुमान लगा रहे हैं।
सोने के दाम बढ़ने के पीछे अंतरराष्ट्रीय जियोपोलिटिक्स अहम है। इसलिए सोने के दामों को लेकर लोग अमंजस में हैं कि आगे क्या दाम रहेंगे।
