home page

Gold Rate Hike : रिकॉर्ड उछाले के साथ रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा सोना, दिवाली तक इतने होंगे सोने के दाम

Gold Rate Hike :होली के बाद सोने के भावों ने अपना रंग फिर से दिखाना शुरू कर दिया है। होली से दो दिन पहले कुछ सस्ता होने के बाद सोना फिर से रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। लगातार सोने के दाम बढ़ते ही जा रहे हैं। सोने (Gold Rate Hike) के दाम एक बार फिर से बढ़ौतरी हुई है। इससे सोना फिर से रिकॉर्ड स्तर पर जा पहुंचा है।

 | 
Gold Rate Hike : रिकॉर्ड उछाले के साथ रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा सोना, दिवाली तक इतने होंगे सोने के दाम

HR Breaking News (Gold Rate Hike) सोने की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है। सोने की कीमत इस कदर बढ़ती जा रही हैं कि रोजाना नए रिकॉर्ड बना रही है। एक बार फिर से सोने की कीमत रिकॉर्ड स्तर (Gold Rate Hike) पर जा पहुंची है।

 

अब विशेषज्ञों ने बताया है कि सोने के दाम दिवाली तक किस स्तर पर पहुंच जाएंगे। आइए जानते हैं कि सोने के दाम आने वाले दिनों में कम होंगे या बढ़ेंगे। 

 

फिलहाल क्या चल रही है कीमत
 

सोना और चांदी की कीमतों में शनिवार को भी बढ़ोतरी हुई है। सोना अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। सोने (Gold Rate Hike) की अधिकतम कीमत 91 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है। वहीं, चांदी 1 लाख 4 हजार रुपये प्रति किलोग्राम के आंकड़े को पार कर गई है। सोने की बढ़ती कीमतों के पीछे कईं कारण हैं। 


क्यों बढ़ रहे हैं सोने के दाम
 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में अस्थिरता सोने की कीमतें बढ़ने का प्रमुख कारण है। वहीं, अमेरिका और यूक्रेन के बीच वार्ता विफल हो गई तो वैश्विक राजनीति दो पक्षों में बंट गई और कई देशों के शेयर बाजार में गिरावट आई। इस कारण निवेशकों ने सोने को सुरक्षित एसेट मानते हुए इसमें निवेश की ओर कदम बढ़ाया है।  

सोने के दाम बढ़ने के दूसरे कारण
 

दूसरी ओर अमेरिकी डॉलर की कमजोरी के कारण भी सोने (Gold Rate Hike) जैसी कीमती धातुओं की मांग बढ़ी है। वैश्विक स्तर पर बढ़ती महंगाई और ब्याज दरों की संभावित कटौती भी सोने-चांदी की कीमतों को बढ़ा रही हैं। वहीं, देश के शेयर बाजार में उथल पुथल और शादियों और त्योहारों के सीजन के चलते भी सोने-चांदी की मांग में बढ़ी। 

आगे क्या रहेंगे दाम
 

चौक सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष अदीश कुमार जैन के अनुसार वैश्विक परिस्थितियों और बाजार में गिरावट के चलते निवेशकों का झुकाव सोने और चांदी में बढ़ा है। शेयर बाजार में पैदा हुई अनिश्चितता के कारण सोना सुरक्षित निवेश के रूप में विकल्प के तौर पर है।


कब कितने बढ़े सोने चांदी के दाम
 

इस साल सोने के भाव 13 प्रतिशत तक बढ़ चुके हैं। वहीं, 1 जनवरी को सोने (Gold Rate Hike) के भाव 78,715 रुपये तोला थे, वहीं, चांदी प्रतिकिलोग्राम 90,500 रुपये पर थी। इसके बाद मात्र 15 दिन बाद 15 जनवरी को सोना 80,210 रुपये पर पहुंच गया और चांदी भी परस्पर बढ़ोतरी के साथ 92,500 रुपये पर जा पहुंची। 

31 जनवरी को सोना 83,640 रुपये प्रति तोला पर जा पहुंचा व चांदी के भाव भी प्रतिकिलोग्राम 98,500 रुपये पर पहुंच गई। इसी प्रकार 1 फरवरी को 84,500 रुपये पर सोना पहुंच गया, वहीं चांदी प्रतिकिलोग्राम 95,300 रुपये पर पहुंच गई। वहीं 9 फरवरी को सोना (Gold Rate Hike) 87,315 रुपये प्रति तोला पहुंच गया और चांदी 99,500 रुपये प्रति किलो पहुंच गई। वहीं, 15 मार्च को सोना 91,000 रुपये प्रति तोला और चांदी 1,04,000 किलोग्राम पर पहुंच गई।

 

क्या सोने में निवेश का अच्छा मौका
 

एक्सपर्ट्स के अनुसार, सोने और चांदी की कीमतें अभी और बढ़ सकती हैं। लंबी अवधि के निवेशकों के लिए यह सोना (Gold Rate Hike) चांदी खरीदने का अच्छा मौका हो सकता है। वहीं, छोटे निवेशकों को बाजार की चाल पर ध्यान रखकर ही निवेश करना चाहिए।

क्योंकि सोने की कीमतों में ऊतार चढ़ाव तो आता है, लेकिन अंत में दाम बढ़ते ज्यादा है घटते कम ही हैं। फिजिकल गोल्ड की तुलना में डिजिटल गोल्ड और गोल्ड ईटीएफ (ETF) में निवेश करना अधिक सुरक्षित हो सकता है।


दिवाली तक क्या हो सकता है भाव
 

सोने में निवेश करने वालों के लिए एक्सपर्ट्स का कहना है कि भारत में सोना एक परंपरा की धातु भी है। दिवाली देश का प्रमुख त्योहार है और इस त्योहार पर सोने की खरीदारी भी जमकर होती है। ऐसे में दिवाली तक सोना (Gold Rate Hike) अच्छा रिटर्न दे सकता है। उम्मीद की जा रही है दिवाली तक सोना 95 हजार को क्रॉस कर सकता है। वहीं, यह काफी हद तक अंतरराष्ट्रीय कारकों पर भी निर्भर रहेगा, इसलिए समय समय पर बाजार की चाल पर ध्यान रखकर ही निवेश करें।