home page

Gold Rate Hike : सोने के दामों में तगड़ी बढ़ौतरी, दाम जानकर रह जाओगे हैरान

Gold Rate : सोने के दामों में अचानक तगड़ी बढ़ौतरी दर्ज की गई है। सोने की कीमत लगातार बढ़ती जा रही है और सोना एक बार फिर से एक लाख के पास पहुंच गया है। सोने के दाम बढ़ने (Gold Rate Hike) से आम ग्राहकों को फिर से परेशानी होने वाले है। सोने की कीमतों में अचानक से तेजी आने से निवेशक भी हैरान है। 

 | 
Gold Rate Hike : सोने के दामों में तगड़ी बढ़ौतरी, दाम जानकर रह जाओगे हैरान

HR Breaking News (Gold Price today) सोने के दामों में हुई बढ़ोतरी ने उन भविष्यवाणियों को झुठला दिया है, जो कह रही थी कि सोने में बड़ी गिरावट आने वाली है।

 

शनिवार को सोने की कीमत सर्राफा बाजार में एक लाख को क्रॉस कर गई। वहीं, चांदी के दाम भी बेहिसाब बड़े हैं। चांदी की कीमत (Silver rate hike) में भी बड़ा बदलाव आया है। दोनों कीमती धातु लगातार बढ़ती जा रही हैं। 

 

क्यों बढ़ी सोने की कीमत 


सोने के दाम बढ़ने का कारण अमेरिका की ओर से रिसिप्रोकल टैक्स पर हटाया गया होल्ड है। अमेरिका ने रिसिप्रोकल टैक्स से होल्ड हटाकर कई देशों पर टैरिफ (tarrif by USA) लगाया है।

इसकी वजह से बाजारों में उतार-चढ़ाव आया है, जिससे निवेशकों ने अपने पैसे को फिर से सोने में लगना शुरू कर दिया है। इससे सोने की मांग बढ़ी और सोने की कीमत में भी इजाफा हुआ है। 

मांगलिक कार्य बंद होने के बावजूद बढ़े दाम 


देश में मांगलिक कार्य 6 जुलाई से बंद हो गए हैं। इसके बावजूद सोने की और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सोने और चांदी के दामों (Gold Price Hike) में बदलाव जारी है।

दोनों कीमती धातुओं के दामों में मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। सोने ने एक बार फिर से एक लाख का आंकड़ा पार कर दिया है। वहीं, चांदी कीमतों में इस सीजन में बहुत बढ़ी बढ़ोतरी हुई है। 

कितना आया सोने-चांदी के दामों में उछाल 


सोने-चांदी के दामों में तगड़ा उछाल दर्ज किया गया है। सोने की कीमत (Gold Price) पिछले दो दिन से बढ़ रही हैं। आज सोना 600 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ा है, जिसके बाद सोने की कीमत 1 लाख के ऊपर चली गई है। वहीं, 22 कैरेट सोने के दाम 500 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़े हैं।

इसके दाम भी अब 93200 प्रति 10 ग्राम हो गए हैं। चांदी की कीमत भी अपने हाई रिकॉर्ड पर पहुंच गई है। चांदी के दामों में आज 3:30 हजार रुपये का उछाल दर्ज किया गया है। यह चांदी का हाई रिकॉर्ड बन गया है। चांदी के दाम 113500 रुपये प्रति किलो हो गए हैं। यानी की चांदी ने सोने से भी ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज की है। 

आगे क्या रहने वाले हैं दाम 


सोने के दामों में आगे गिरावट का अनुमान दर्ज किया जा रहा है। आने वाले दिनों में सोना और चांदी (gold rate down) में गिरावट दर्ज की जा सकती है। ट्रेडर्स कंपनी ने बाबू को अपडेट जारी किया है।

सोने और चांदी के दामों में बदलाव आया है। जयपुर सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के दाम आने वाले दिनों में गिरावट का सामना कर सकते हैं। 

लोग खरीद रहे हल्के गहने 


सोने और चांदी के दामों में बढ़ोतरी के कारण लोग हल्के गहनों को प्राथमिकता दे रहे हैं। लोगों के द्वारा हल्की ज्वेलरी (light jwellery) खरीदी जा रही है। सोने के बढ़े हुए दामों ने लोगों के बजट को बिगाड़ दिया है। साल की शुरुआत में सोने की कीमत 77000 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जो अब एक लाख को पार कर चुकी है।