Gold Rate Hike : क्या जुलाई तक 95,000 पहुंच जाएगा सोने का भाव, एक्सपर्ट ने बताए सोने के रेट
Gold Rate Hike : सोने के दामों में उतार चढ़ाव जारी है। कुछ दिन सोने के भाव (Gold Rate) गिरते हैं तो फिर रफ्तार पकड़ लेते हैं। सोने के भावों में बढ़ौतरी ज्यादा होती जा रही है। गोल्ड रेट्स में इस तरह से होती जा रही बढ़ौतरी निवेशकों के लिए भी यह सोचने पर मजबूर कर रही है कि आने वाले दिनों में सोने (Gold Rate Hike) के भाव कितने होंगे। जुलाई महीने तक सोने के भावों को लेकर एक्सपर्ट्स ने अनुमान लगाया है।
HR Breaking News (Gold Rate) सोने के दामों में इस तरह की तेजी शायद ही पहले कभी देखने को मिली हो। लगातार हो रही ऐसी बढ़ौतरी को देखते हुए सोने में निवेशकों और एक्सपर्ट्स ने अनुमान लगाया है कि जुलाई तक सोने के दाम (Gold Rate Hike) कहां तक पहुंच जाएंगे। आइए जानते हैं कि सोने के भावों के बारे में एक्सपर्ट की क्या राय है।
ऊपर की ओर ही चल रहा ग्राफ
सोने की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ौतरी के साथ कुछ कुछ दिन गिरावट भी आती है। ज्यादातार सोने के दाम बढ़ते ही गए हैं। सोने का ग्राफ जीगजैग तरीके से ऊपर ही जाता जा रहा है। ऐसे में सवाल उठता है कि सोने का भाव (Gold Rate Hike) इस साल में कितना पहुंच जाएगा। जुलाई तक सोने के भाव कितने हो जाएंगे।
बाजार का दिख रहा सोने के भावों पर असर
भारत में मार्केट के दामों में लगातार नरमी चल रही है। दिन प्रति दिन शेयर मार्केट में रिकॉर्ड तोड़ता नजर आ रहा है। निवेश करने वाले नुकान खा रहे हैं। ऐसे में शेयर बाजार को छोड़कर निवेश सोने में निवेश कर रहे हैं। इस वजह से सोने (gold price prediction) के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं।
फिलहाल क्या चल रहे हैं सोने के दाम
7 मार्च को सोने के दामों में राजधानी दिल्ली सहित कई शहरों में गिरावट आई है। सोने की कीमत में कम ही गिरावट दिखी है। 24 कैरेट सोना 87,310 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। यह 330 रुपये गुरुवार के मुकाबले कम हुआ है। 22 कैरेट सोने में भी 300 रुपये की कमी आई है और दाम 80,050 रुपये पर आ गए हैं।
सोने के दामों का बढ़ने का है ये कारण
लगातार सोने (gold price prediction) के दामों के बढ़ने के पीछे वैश्विक आर्थिक अस्थिरता और व्यापारिक तनाव का प्रभाव है। इन्हीं कारणों से सोने की कीमतों में इजाफा होता जा रहा है। ट्रंप सरकार की टैरिफ निती भी सोने के दामों को बढ़ा रही है। बाजार के निवेशकों ने अनिश्चित्ता के चलते सोने को निवेश के रूप में चुना है। इस वजह से सोने की मांग बढ़ी और सोने के भावों में बढ़ौतरी होती जा रही है।
सोने के दामों में विदेशी बाजार में अनुमान
सोने के दोमों में विशेषज्ञों ने अलग अलग अनुमान लगाया है। अंतरराष्ट्रिय बाजार में पहले 3000 डॉलर औंस तक कीमत पहुंचने का अनुमान लगाया गया था, जिसको विशेषज्ञों ने बढ़ाकर 3200 डॉलर प्रति औंस सोना (gold price) कर दिया है। वहीं, फिलहाल इसकी कीमत 2900 के आसपास चल रही है।
जुलाई तक क्या पहुंचेंगे 95 हजार पर दाम
दिल्ली के सर्राफा कारोबारी राहुल जैन ने अनुमान लगाया है कि सोने की कीमतों में अभी आगे और ज्यादा बढ़ौतरी देखने को मिल सकती है। सोने की कीमतें (gold price prediction) एक जनवरी 2025 को 78,890 रुपये प्रति दस ग्राम थी, जो बढ़कर 24 फरवरी को 89,165 रुपये प्रति दस ग्राम पहुंच गई थी।
वहीं फिलहाल सोने की कीमत 87 हजार से ऊपर ही चल रही है। ऐसे में कीमतें आगे भी बढ़ौतरी की और जाकर नया कीर्तिमान स्थापित कर देंगी। अप्रैल तक सोना 90 हजार रुपये और जून तक 92 हजार रुपये प्रति तोला (gold rate prediction) पहुंच सकता है। वहीं जुलाई में सोना 90 से 93 हजार रुपये प्रति तोला ट्रेड कर सकता है। यानी 95 हजार पहुंचना मुश्किल लग रहा है। वहीं, साल के अंत तक हो सकता है कि सोनो 1 लाख के करीब पहुंच जाए।
