home page

Gold Silver Price : चांदी की तेजी ने छुड़ाए सबके पसीने, 30 हजार की बढ़ोतरी के साथ बना दिया नया रिकॉर्ड

Gold Silver Price : सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों ने निवेशकों को हैरान कर दिया है। बुधवार को चांदी में करीब 30,000 रुपये की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे 1 किलो चांदी का भाव नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। यह लगातार तीसरा दिन है जब चांदी में इतनी बड़ी तेजी देखी गई... आइए नीचे खबर में चेक कर लेते है चांदी का ताजा भाव क्या चल रहा हैं-

 | 
Gold Silver Price : चांदी की तेजी ने छुड़ाए सबके पसीने, 30 हजार की बढ़ोतरी के साथ बना दिया नया रिकॉर्ड

HR Breaking News, Digital Desk- (Gold Silver Price) सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में जारी तेजी थमने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को चांदी ने फिर जोरदार उछाल दर्ज किया और करीब 15,000 रुपये महंगी होकर नया रिकॉर्ड बना दिया। दिल्ली में अब 1 किलो चांदी की कीमत (price of 1 kg silver) ₹3.85 लाख के ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गई है। यह लगातार तीसरा दिन है जब चांदी में बड़ी तेजी देखने को मिली है। इससे पहले मंगलवार को भी चांदी ₹40,500 उछली थी।

 रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा सोना- 
सिर्फ चांदी ही नहीं, सोने की कीमतों में भी लगातार मजबूती देखने को मिल रही है। बुधवार को 99.9% शुद्धता वाला सोना (99.9% purity gold) ₹5,000 की तेजी के साथ ₹1,71,000 प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इससे पहले सोना ₹1.66 लाख प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, यानी एक ही दिन में इसमें जोरदार उछाल दर्ज किया गया।

क्यों बेकाबू हो रही हैं कीमतें? जानिए तेजी के तीन बड़े कारण-
बाजार के जानकारों के मुताबिक, इस तूफानी तेजी के पीछे मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय कारण हैं-
 

- अमेरिकी डॉलर में हाल के दिनों में तेज कमजोरी देखी गई है, जिससे बुलियन बाजार को मजबूत सपोर्ट (Strong suppor bullion market) मिला है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) के बयानों से यह संकेत मिला है कि वे कमजोर डॉलर के पक्ष में हैं। इससे निवेशकों का भरोसा डॉलर से हटकर सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोने-चांदी की ओर बढ़ा है।


- अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Federal Reserve) की बैठक पर सबकी नजर है। हालांकि ब्याज दरों के स्थिर रहने की उम्मीद है, लेकिन भविष्य में दरों में कटौती की संभावना ने सोने-चांदी की मांग बढ़ा दी है।

- एचडीएफसी सिक्योरिटीज (HDFC Securities) के सौमिल गांधी का कहना है कि दुनिया भर में चल रहे भू-राजनीतिक तनाव और व्यापार को लेकर अनिश्चितता के कारण लोग सुरक्षित निवेश के तौर पर सोना-चांदी खरीद रहे हैं।



जानें एक्सपर्ट की राय- 
शेयरखान के प्रवीण सिंह के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार (International Market) में सोना लगातार आठवें दिन तेजी के साथ 5,311 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। वहीं, ऑगमोंट की रिसर्च हेड रेनीषा चैनानी का कहना है कि डॉलर की कमजोरी और नीतियों को लेकर बनी अनिश्चितता के चलते चांदी की कीमत (silver price) 115 डॉलर प्रति औंस के पार निकल गई है, जिससे घरेलू बाजार (domestic market) में भी तेज उछाल देखने को मिल रहा है।