hrbreakingnews.com

Gold silver rate: सोने और चांदी में फिर से बहुत बड़ी गिरावट, आज फिर ₹15000 कम हुए चांदी, जानें ताजा रेट

Gold silver rate: आज शुक्रवार को सोने और चांदी के रेट में फिर से तेज गिरावट देखने को मिली है। MCX पर चांदी में 15,000 रुपये प्रति किलो की भारी कमी आई है और कीमत 2,29,872 रुपये प्रति किलो पर आ गई है। वहीं, सोने का भाव (sone ka bhaav) भी गिरकर इतने रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है... ऐसे में चलिए आइए नीचे खबर में चेक कर लेते है आज के ताजा रेट-

 
Gold silver rate: सोने और चांदी में फिर से बहुत बड़ी गिरावट, आज फिर ₹15000 कम हुए चांदी, जानें ताजा रेट

HR Breaking News, Digital Desk- (Gold Silver Rate) आज शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन सोने और चांदी के रेट में तेज गिरावट देखने को मिल रही है। MCX पर चांदी में सुबह 9 बजे 15,000 रुपये प्रति किलो की गिरावट आई है, जिससे कीमत 2,29,872 रुपये प्रति किलो पर आ गई है। चांदी में 6 प्रतिशत का लोअर सर्किट भी लगा। वहीं, गोल्ड (gold price fall) में 0.82 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और सोने का भाव 1,50,675 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

इससे पहले, MCX पर अप्रैल 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट गुरुवार को 1,52,260 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। यह अपने रिकॉर्ड हाई 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम से करीब 28,500 रुपये नीचे था। हालांकि, घरेलू बाजार में गुरुवार को गोल्ड के भाव में हल्की तेजी देखने को मिली। वहीं, MCX पर चांदी की कीमत (Silver Price on MCX) 2,46,452 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई, जो अपने ऑल-टाइम हाई 4,20,048 रुपये प्रति किलो से करीब 1,73,500 रुपये कम है। गौरतलब है कि सोना और चांदी ने ये रिकॉर्ड ऊंचाई पिछले हफ्ते शुक्रवार को ही छुई थी।

 क्यों गिरे सोने-चांदी के दाम-

आज सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव का मुख्य कारण (main reason for the pressure on gold and silver prices) अमेरिका और ईरान के बीच तनाव में कमी का संकेत है। सेबी-रजिस्टर्ड मार्केट एक्सपर्ट (SEBI-registered market expert) अनुज गुप्ता के अनुसार, दोनों देशों ने संभावित न्यूक्लियर डील को लेकर बातचीत शुरू करने का ऐलान किया है और आज (शुक्रवार) पहली बैठक आयोजित की जा रही है।

इस खबर के बाद निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश (सेफ हेवन) जैसे सोना और चांदी से हटकर अमेरिकी डॉलर की ओर बढ़ गया है। डॉलर मजबूत होने से सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव बढ़ता है। PACE 360 के चीफ ग्लोबल स्ट्रैटेजिस्ट अमित गोयल के मुताबिक, सोना और चांदी समेत मेटल्स (Metals, including gold and silver) में जो तेजी थी, वह अपने ऊपरी स्तर पर पहुंच चुकी है।

उन्होंने सलाह दी कि उच्च भाव पर खरीदे गए निवेशक हाल की हल्की तेजी (डेड-कैट बाउंस) में अपने पोजीशन से बाहर निकल सकते हैं। उनके अनुसार, आगे कीमती धातुओं की कीमतों में और गिरावट (Precious metals prices fall further) आ सकती है और धीरे-धीरे ये अपने सही या वाजिब स्तर (फेयर वैल्यू) की ओर लौटेंगे, जो मौजूदा कीमतों से काफी नीचे है।

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव में कमी-

मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, अमेरिकी डॉलर (USD) के मजबूत होने से सोने और चांदी की कीमतों पर बिकवाली का दबाव बना हुआ है। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव में कमी आई है, क्योंकि दोनों देश आज (शुक्रवार) ओमान में एक बार फिर न्यूक्लियर (nuclear) बातचीत शुरू कर रहे हैं। इसका असर यह हुआ कि सोना और चांदी जैसी सुरक्षित निवेश साधनों (सेफ हेवन) की मांग कमजोर हुई, जबकि डॉलर प्रमुख वैश्विक मुद्राओं (global currencies) के मुकाबले मजबूत बना रहा।