home page

Gold silver rate: सोने चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट, एक झटके में 24000 रुपए सस्ती हुई चांदी

Gold silver rate: सोने और चांदी की कीमतों में आज फिर बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। 5 फरवरी को बाजार खुलते ही सोने चांदी के दाम पायदान पर आ गए हैं। सोने और चांदी की कीमतों में यह गिरावट कल रात को ही शुरू हो गई थी। 4 फरवरी को पूरा दिन कीमतों में तेजी देखने को मिली। 

 | 
Gold silver rate: सोने चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट, एक झटके में 24000 रुपए सस्ती हुई चांदी 

HR Breaking News (gold silver) - सोने और चांदी की कीमतों में 5 फरवरी को बड़ी गिरावट ने निवेशकों को तगड़ा झटका दिया है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर सोने और चांदी के बाजार में तगड़ी निराश देखने को मिली है। रॉकेट की रफ्तार से भाग रहे दाम एकदम से क्रैश होते दिख रहे हैं। चलिए जानते हैं आज के सोने और चांदी के ताजा दाम-


क्यों आई सोने चांदी में गिरावट-
सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का मुख्य कारण मुनाफा वसूली को माना जा रहा है। इसका दूसरा कारण चीन में चांदी और सोने की कीमतों में गिरावट को भी माना जा रहा है कल चीन में चांदी की कीमतों में तगड़ी गिरावट दर्ज की गई है। दूसरी तरफ कमोडिटी एक्सचेंज पर भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। फिलहाल सोना और चांदी एक सट्टा बाजार की तरह चल रही है। चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के पीछे कई कारण गिनाए जा रहे हैं, लेकिन अचानक इतनी डिमांड बढ़ाना पच नहीं रहा।


एमसीएक्स पर सोने की कीमत- 
5 फरवरी को एमसीएक्स पर सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। फिलहाल एमसीएक्स पर सोना 151400 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रहा है। कल के मुकाबले 1646 रुपए की गिरावट दर्ज की जा रही है। सोना आज 151,948.00 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ओपन हुआ था। वही कल सोना 153,046.00 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट-
एमसीएक्स पर चांदी की बात करें तो चांदी एक झटके में₹24000 से ज्यादा सस्ती हो गई है। बाजार खुलते ही सीधी 6% की गिरावट देखने को मिली थी, उसके बाद 3% और दाम गिर गए हैं। MCX पर सिल्वर की कीमत 244654 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है। कल के मुकाबले यह कीमत 24196 काम है। सीधी 9% की गिरावट दर्ज की गई है। आज 258096 अधिकतम लेवल रखा गया है। यही आज की ओपनिंग कीमत रही है। 268,850.00 रुपए प्रति किलो पर कल चांदी बंद हुई थी।


निवेश करने से पहले हो जाएं सावधान- 
एक्सपर्ट्स का कहना है कि सोने और चांदी में निवेश करने से पहले सावधान रहने की आवश्यकता है। फिलहाल मार्केट में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इस उतार-चढ़ाव के दौर में नुकसान होने का अंदेशा बना रहता है। अपने पोर्टफोलियो में सोने और चांदी को बहुत अधिक नहीं करना चाहिए।