Gold Silver Rate : सोना 1.60 के पार नए रिकॉर्ड पर, चांदी ने भी सर्राफा बाजार में रचा कीर्तिमान
HR Breaking News (Gold Silver Price) सोना और चांदी काफी डिमांड में बने हुए हैं। शादियों के सीजन में सोने चांदी ने लोगों का बजट बिगाड़ दिया है। आज से एक साल पहले की तुलना में दो से तीन गुणा तक गहनों के लिए खर्च करने पड़ रहे हैं। साथ में मेकिंग चार्ज भी प्रतिशत के हिसाब से बढ़ता जा रहा है।
अमेरिका चीन कर रहे खेल
सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver Price) में बढ़ौतरी के पीछे अमेरिका और चीन की ओर से की जा रही राजनीति को विशेष माना जा रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप की ओर से टैरिफ को लेकर लगातार धमकियां दी जा रही है। अब दो यूरोप के देशों पर भी टैरिफ लगाने की बात की जा रही है। जिससे सोने और चांदी में निवेशक बढ़े हैं। क्योंकि शेयर बाजारों में निवेशकों को गिरावट का खतरा सता रहा है।
चांदी की इंडस्ट्रीयल मांग ज्यादा
सोने और चांदी (Gold And Silver Price) दोनों ही महत्वपूर्ण धातु है। जहां एक तरफ सोना रिजर्व बैंकों की तरफ से खरीदा जा रहा है वहीं चांदी की इंडस्ट्रीयल मांग दामों में दबाव बना रही है। बढ़ती कीमतों के चलते निवेशकों को भी सोना चांदी सेफ हेवन लग रहा है और निवेश कर अच्छा मुनाफा कमाया जा रहा है। रविवार को सोने और चांदी का बाजार हाई लेवल पर है।
7 दिन में ही इतने बढ़ गए दाम
सोने और चांदी के (Gold and Silver Rate) दाम सात दिन में ही काफी बढ़ गए हैं। सोना एक सप्ताह में 16,480 रुपये बढ़ गया है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड 15,100 रुपये महंगा हुआ है। ऐसे में आज बाजार में सोना अपने ऑल टाइम हाई 1,60,410 रुपये प्रति 10 ग्राम मिल रहा है। वहीं, दूसरी तरफ इंटरनेशनल मार्केट में सोने का हाजिर भाव 4,967.41 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर है।
शहरों के हिसाब से सोने की कीमत
दिल्ली, जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में 22 कैरेट सोना 1,47,050 रुपये प्रति दस ग्राव और 24 कैरेट सोना 1,60,410 रुपये प्रति दस ग्राम के दाम पर पहुंच गया है। वहीं, अहमदाबाद और भोपाल में 22 कैरेट सोने की कीमत (22K Gold Rate) 1,46,950 रुपये प्रति दस ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 1,60,310 रुपये प्रति दस ग्राम चल रही है। मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद में 22 कैरेट सोने के दाम 1,46,900 रुपये प्रति दस ग्राम और 24 कैरेट सोने के दाम 1,60,260 रुपये प्रति दस ग्राम चल रहे हैं।
चांदी भी हाई लेवल पर मौजूद
सोने से ज्यादा रिटर्न चांदी ने दिया है। चांदी रेस जीत चुकी है। एक किलो चांदी की कीमत तमाम शहरों में 3 लाख 35 हजार रुपये प्रति किलो पर टिकी हुई है। वहीं, डॉलर के कमजोर होने का असर भी चांदी पर पड़ा है। एक्सपर्ट चांदी में इस साल काफी संभावनाएं देख रहे हैं। चांदी की कीमत 6 से 10 लाख तक जाने की उम्मीद जताई जा रही है।
