Gold-Silver Rate : करवाचौथ से पहले उछली सोने की कीमत, जानिये आज का ताजा भाव
Gold-Silver Price : करवाचौथ करीब आ रहा है। ऐसे में अगर आप करवाचौथ पर सोने की खरीदी करने का प्लान कर रहे हैं तो इससे पहले आपको सोने की कीमतों (Sone ki kemat) के बारे में जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए। बता दें कि करवाचौथ से पहले सोने की कीमत में उछाल आ रहा है। वहीं चांदी की कीमतों में भी तेजी देखने को मिल रही है। आइए जानते हैं आज का ताजा भाव-
HR Breaking News (Gold rate) अगर आप भी सोने की खरीदी करने की तैयारी कर रहे हैं तो अभी आपके खरीदी करने के लिए थोड़ा रूक जाना चाहिए। बता दें कि आज देशभर में सोने की कीमतों में तेजी (aaj ka sone ka bhav) दर्ज की जा रही है। तेजी आने की वजह से आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से सोने की कीमतों के बारे में ताजा जानकारी देने जा रहे हैं। खबर में जानिये इस बारे में।
चांदी की कीमत में आया उछाल
देशभर में आज सोने-चांदी की कीमतों में हलचल देखने को मिल रही है। इस दौरान राजधानी भोपाल के सराफा में आज सोने की कीमत में 770 रुपए की तेजी दर्ज की गई है तो वहीं चांदी की कीमत में 2280 रुपए का उछाल आया है। एमपी (Gold price in MP) की राजधानी भोपाल में आज शनिवार (4 October) को भारतीय बाजार के अनुसार, बाजार शुरू होने तक सोने और चांदी की कीमत कुछ इस प्रकार हैं :
भोपाल में 22 कैरेट सोने की कीमत
आज : 108,249 रुपए प्रति 10 ग्राम
बीते दिन : 107,723 रुपए प्रति 10 ग्राम
भोपाल में 24 कैरेट सोने का रेट
आज 118,090 रुपए प्रति 10 ग्राम
बीते दिन : 117,320 रुपए प्रति 10 ग्राम
भोपाल में चांदी का रेट
आज : 145,590 रुपए प्रति 1 किलो
बीते दिन : 143,310 रुपए प्रति किलो
फिर उछली सोने की कीमत
देशभर में आज पिछले कई दिनों से ऊपर चढ़ रहे सोने की कीमत में एक बार फिर से तेजी दर्ज की गई है। इसके बाद सोना 480 रुपए महंगा हो गया है। वहीं चांदी 2390 रुपए महंगी हुई है। इस दौरान आज येलो मेटल (Gold price today) कहे जाने वाले सोने के शुरुआती कारोबार में तेजी आई है। वहीं देश में आज गोल्ड-सिल्वर रेट कुछ इस प्रकार से हैं :
भारत में 24 कैरेट गोल्ड रेट
आज : 118,180 रुपए प्रति 10 ग्राम
बीते दिन : 117,400 रुपए प्रति 10 ग्राम
भारत में चांदी का भाव
आज : 145,700 रुपए प्रति 1 किलो
बीते दिन : 143,310 रुपए प्रति किलो
ऐसे करें सोने की पहचान
अगर आप सोने के गहनों की खरीदी करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको कभी भी क्वालिटी से समझौता नहीं करना चाहिए। हॉलमार्क देखकर ही गहने खरीदें, क्योंकि यही सोने की सरकारी गारंटी है। भारत में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS hallmark) हॉलमार्क का निर्धारण करता है। हर कैरेट के हॉलमार्क अंक अलग होते हैं, जिसे ध्यान से रखकर ही सोने की खरीदी करनी चाहिए। अगर आप ऐसा नही करते हैं तो आपके सोने में मिलावट भी हो सकती है तो हमेशा जांच परख कर ही खरीदी करें।
