home page

Home Loan : सस्ते होम लोन के लिए इस बैंक में करें आवेदन, जानिये ब्याज दर

Lower EMI for Home Loans : आज के समय में बढ़ती जरुरतों की वजह से लोगों को होम लोन लेने की जरूरत पड़ जाती है। ऐसे में सभी बैंकों आपको अलग-अलग ब्याज दर पर लोन उपलब्ध कराया जाता है। ऐसे में कुछ बैंक ऐसे भी हैं जो आपको काफी कम ब्याज दर (interest rate of Home loan) पर लोन दे देते हैं तो वहीं कुछ बैंक ऐसे में भी जिनमें ब्याज दर काफी ज्यादा होता है। इस हिसाब से आपको इस बात को देख लेना चाहिए कि कौन से बैंक में आपको सस्ते ब्याज दर पर होम लोन उपलब्ध कराया जाता है।

 | 
Home Loan : सस्ते होम लोन के लिए इस बैंक में करें आवेदन, जानिये ब्याज दर 

HR Breaking News - (Cheapest Home Loan) बढ़ते खर्चों के साथ-साथ बढ़ती महंगाई ने भी लोगों के पसीने छूड़ा दिये हैं। देशभर के कुछ बैंकों में आपको अलग-अलग ब्याज दरों के हिसाब से लोन उपलब्ध कराया जाता है। ऐसे में होम लोन (home loan interest rates) लेने से पहले ये काफी ज्यादा जरूरी होता है 

कि आप कुछ बैंकों के ब्याज दरों की तुलना करें और उसके बाद ही आप लोन लें ताकि आपको एक बेहतरीन डील मिल सके। खबर में जानिये देश के कुछ प्रमुख बैंकों में होम लोन की ब्याज दरें। होम लोन पर ब्याज दर के अलावा भी कई और चार्ज लगाए जाते हैं, जिनके बारे में जानकारी होना भी काफी ज्यादा जरूरी है। 

जानिये कौन से बैंक में मिल रहा है सस्ता लोन-


अगर आप किस बैंक या फिर एनबीएफसी से होम लोन लेते हैं तो ये जानकारी नये होम लोन (cheapest home loan) लेने वालों के साथ ही साथ उन लोगों को भी होनी चाहिए जो अपने मौजूदा होम लोन के बैलेंस को भी ट्रांसफर कराने के बारे में विचार कर रहे हैं। 
हम आपको देश के कुछ प्रमुख बैंकों और चुनिंदा एनबीएफसी की होम लोन की दरों के बारे में बता रहे हैं ताकि आने वाले समय में आप होम लोन (best bank for home loan) से जुड़ा फैसला सही तरीके से ले सके। 

बैंकों में इस हिसाब से मिल रहा है होम लोन-

बैंक या NBFC का नाम          होम लोन की ब्याज दर

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया          8.10 प्रतिशत से शुरुआत

बैंक ऑफ महाराष्ट्र              8.10 प्रतिशत से शुरुआत

पंजाब नेशनल बैंक               8.15 प्रतिशत से शुरुआत

बैंक ऑफ बड़ौदा              8.15 प्रतिशत से शुरुआत

केनरा बैंक                     8.15 प्रतिशत से शुरुआत

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया             8.25 प्रतिशत से शुरुआत

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया          8.25 प्रतिशत से शुरुआत

पंजाब एंड सिंध बैंक             8.25 प्रतिशत से शुरुआत

बैंक ऑफ इंडिया                 8.40 प्रतिशत से शुरुआत

आईडीबीआई बैंक              8.50 प्रतिशत से शुरुआत

एलआईसी हाउसिंग फाइनें          8.50 प्रतिशत से शुरुआत

एचडीएफसी बैंक             8.75 प्रतिशत से शुरुआत

कोटक महिंद्रा बैंक              8.75 प्रतिशत से शुरुआत

एक्सिस बैंक                  8.75 प्रतिशत से शुरुआत

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक         8.85 प्रतिशत से शुरुआत

इन खर्चों पर भी दे ध्यान-


होम लोन (home loan benefits) लेने के दौरान आपको ब्याज दर के अलावा प्रॉसेसिंग फीस (home loan Processing Fees), लीगल फीस, डॉक्युमेंटेशन चार्ज और अन्य चार्जेज पर भी ध्यान देना चाहिए। कई बार कम ब्याज दर को वसूलने वाले बैंक या एनबीएफसी (best NBFC for home loan) के दूसरे चार्जेज मिलाकर देखने पर लोन महंगा लगने लग जाता है। 

प्रमुख बैंकों में इस हिसाब से मिल रही है प्रॉसेसिंग फीस-

बैंक या NBFC का नाम                    प्रॉसेसिंग फीस

बैंक ऑफ इंडिया                        कुछ नहीं (Nil) 

बैंक ऑफ महाराष्ट्र                     कुछ नहीं (Nil)

पंजाब नेशनल बैंक                     कुछ नहीं (Nil)

बैंक ऑफ बड़ौदा                     कुछ नहीं (Nil)

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया                0.50 प्रतिशत (अधिकतम 20 हजार रुपये+GST) 

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया                    0.35 प्रतिशत +GST

एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस               1 करोड़ रुपये के लोन पर देना होगा 0.25 प्रतिशत फीस (मैक्सिमम 15,000 रुपये+GST)

पंजाब एंड सिंध बैंक                     25 लाख तक के लोन पर 0.15 प्रतिशत (कम से कम 1,000 रुपये, अधिकतम 3,750 रुपये+GST), 25 लाख से 50 लाख तक के लोन पर 0.25 प्रतिशत (अधिकतम 12,500+GST)

आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank)        0.50 प्रतिशत (न्यूनतम 2,500 रुपये, अधिकतम 5,000 रुपये)

लाने लेने से पहले रखें इन बातों का ध्यान-


होम लोन के इंटरेस्ट रेट (home loan intrest rate) और प्रॉसेसिंग फीस से जुड़ी ये जानकारी होने इसलिए जरूरी है ताकि आप आसानी से अंदाजा लगा सके। इन बैंकों या फिर एनबीएफसी में आपको सस्ते ब्याज दर पर होम लोन उपलब्ध करा दिया जाता है। ये ब्याज दरें सिर्फ सांकेतिक (Indicative) होते हैं।


 आमतौर पर बैंक या फिर एनबीएफसी ग्राहकों को उनकी क्रेडिट रेटिंग (credit rating kya hoti h) और खरीदी जाने वाली प्रॉपर्टी के डिटेल्स के आधार पर अलग-अलग ब्याज दर को उपलब्ध कराता है। इसलिए लोन लेने के बारे में फैसला करने से पहले बैंक (latest bank update) से सीधे संपर्क करके अपने लिए लागू ब्याज दरों और दूसरे चार्जेज की पुष्टि करनी भी काफी ज्यादा जरूरी है।