MCX Gold Rate : सोने ने कर दिया कमाल, सारे रिकॉर्ड तोड़ पहुंचा 99 हजार के पार
MCX Gold Rate : सोने के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस साल सोने के दामों में 33 प्रतिशत की भर्ती दर्ज की जा चुकी है। वहीं, अप्रैल के महीने में 10 प्रतिशत की बढ़ौतरी देखी जा चुकी है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि साल के अंत तक सोने के भाव कितने हो जाएंगे। जनवरी 2026 तक सोना (MCX Gold Rate) कितना महंगा हो जाएगा। इस पर एक्सपर्ट का बड़ा खुलासा सामने आया है, आईए जानते हैं क्या कहते हैं एक्सपर्ट।

HR Breaking News (MCX Gold Rate) सोने के दामों में निरंतर बढ़ोतरी के पीछे अंतर्राष्ट्रीय कारण हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापार युद्ध छिड़ा हुआ है। अमेरिका और चीन के बीच की व्यापार जंग अन्य देशों को भी प्रभावित कर रही है। एमसीएक्स पर सोने ने नया रिकॉर्ड बना दिया है।
वहीं, अमेरिका की ओर से तो बहुत सारे देशों पर रेसिप्रोकल टैक्स लगाया गया है, जिससे सोने के दामों में निरंतर बढ़ोतरी जारी है। ऐसे में साल के अंत तक सोना किस कीर्तिमान पर पहुंचेगी इसको लेकर भी भविष्यवाणी सामने आई हैं।
एक लाख के करीब पहुंच गया सोना
सोने के दाम 1 लाख के करीब पहुंच गए हैं। एमसीएक्स पर तो सोना 99000 रुपये को पार कर गया है। वहीं, कॉमेक्स (COMEX) पर भी सोना 3500 डॉलर को क्रॉस कर गया है। यूएसए में स्पॉट भाव 3500 के करीब पहुंच गए हैं। अप्रैल में ही सोना 7 से 10 प्रतिशत बढ़ गया है। 2025 में सोना 33 प्रतिशत बढ़ चुका है।
चार साल में दौगुने हो गए दाम
सोने के दामों में बढ़ौतरी का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि चार साल में सोने के दाम दो गुना बढ़ गए हैं। 2021 में सोने का भाव (MCX Gold Rate) 51,875 रुपये तोला था। 4 साल में सोने के दाम दो गुना हो गए हैं। अप्रैल में सोने के दाम 9 बार रिकॉर्ड उंचाई पर पहुंच गए हैं।
अलग-अलग विशेषज्ञों की अलग-अलग राय
सोने के दाम बढ़ने के पीछे अलग-अलग विषेशज्ञों की अलग-अलग राय है। कुछ का मानना है कि सोना बेहिसाब बढ़ता जाएगा और फिर से नया कीर्तिमान रच देगा, लेकिन कुछ का मानना है कि सोना अपने निचले स्तर पर आ जाएगा।
दाम घटने का अनुमान और कारण
सोने के दाम घटने का अनुमान लगाया जा रहा है। यह अनुमान जॉन मिल्स के द्वारा लगाया गया है। जॉन मिल्स का मानना है कि भविष्य में बाजार की स्थिति ठीक होने पर निवेशक बाजार में लौट जाएंगे और सोने से मुनाफावसूली के लिए सोने की बिक्री (MCX Gold Rate) तेज हो जाएगी।
वहीं, दूसरी ओर केंद्रीय बैंकों की ओर से भी भविष्य में सोने की भंडार कम करने या स्थिर रखने पर विचार किया जा रहा है। ऐसा होने पर सोने की आपूर्ति अधिक होगी और मांग कम, जिससे सोने के दाम कम होते जाएंगे।
कितने कम हो जाएंगे सोने के दाम
जॉन मिल्स के अनुमान के अनुसार साल के अंत तक सोना गिरकर 1800 डॉलर प्रति वर्ष पर आ जाएगा, जो की भारत के हिसाब से देखे तो लगभग 56000 रुपये प्रति तोला के हिसाब से सोना बिकेगा। ऐसे में सोने के दाम बहुत कम हो जाएंगे।
सोने में बढ़ोतरी का भी अनुमान
विशेषज्ञों की ओर से सोने में बढ़ोतरी का अनुमान भी लगाया जा रहा है। गोल्डमैन की ओर से लगाए गए अनुमान के अुनसार सोना साल के अंत 3700 डॉलर प्रति औंस से 4500 डॉलर प्रतिऔंस तक जा सकता है। ऐसे में भारतीय हिसाब से सोना 1 लाख को क्रॉस कर जाएगा। अनुमान है कि सोना 1 लाख 38 हजार रुपये प्रति दस ग्राम को क्रॉस कर जाएगा।