home page

Haryana में सस्ते फ्लैट्स लेने का मौका, 10 हजार की बुकिंग पर सरकार देगी आवास

Haryana - हरियाणा में सस्ते घर का सपना देख रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल आपको बता दें कि इस योजना के तहत फ्लैट्स की बुकिंग शुरू हो गई है। सिर्फ 10 हजार रुपये में बुकिंग कराकर लोग अपना घर पा सकते हैं। यह योजना खास तौर पर कम आय वर्ग के लिए राहत लेकर आई है-

 | 
Haryana में सस्ते फ्लैट्स लेने का मौका, 10 हजार की बुकिंग पर सरकार देगी आवास

HR Breaking News, Digital Desk- (Haryana) दिल्ली-एनसीआर में अपना घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए बड़ी खबर है। हरियाणा सरकार की मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना (Chief Minister Urban Housing Scheme) के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए फ्लैट्स की बुकिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिससे कम आय वर्ग को सस्ते घर का मौका मिलेगा।

दस हजार रुपए में कराएं बुकिंग-

जिन लोगों ने EWS कैटेगरी में 400 वर्ग फुट के फ्लैट के लिए आवेदन किया है, वे अब केवल 10,000 रुपये जमा कराकर अपनी बुकिंग पक्की करा सकते हैं।

कौन करा सकता है बुकिंग?

इन फ्लैट्स की बुकिंग केवल वही आवेदक कर सकते हैं, जिनका नाम 23 अक्टूबर 2025 को जारी की गई सूची में शामिल है।

कब से शुरू हुई बुकिंग?

EWS फ्लैट्स की बुकिंग की प्रक्रिया 29 जनवरी, 2026 से शुरू हो गई है।

किन शहरों के लिए बुकिंग हुई शुरू?

गुरुग्राम, रेवाड़ी (rewari), फरीदाबाद, पानीपत (panipat) और रोहतक के लिए बुकिंग शुरू हुई है। 

कैसे हुआ चयन?

फिजिकल वेरिफिकेशन (physical verification) के बाद पाए गए पात्र आवेदकों की लिस्ट विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

कैसे देखें मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना की लिस्ट-

अगर आप भी इन शहरों से हैं और EWS कैटेगरी के तहत आवेदन कर चुके हैं, तो आप सूची में अपना नाम आसानी से जांच सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले हरियाणा सरकार के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं https://hfa.haryana.gov.in/ और वहां दिए गए विकल्प के जरिए लिस्ट चेक करें।