home page

Personal Loan EMI Bounce : पर्सनल लोन नहीं चुकाया तो बैंक क्या लेगा एक्शन, लोन लेने वाले जान लें नियम

 EMI Bounce : अचानक पैसों की जरूरत पड़ने पर इमरजेंसी फंड और बचत न होने पर पर्सनल लोन एक आखिरी विकल्प हो सकता है. कई लोग शौक पूरे करने या शेयर मार्केट में निवेश के लिए पर्सनल लोन लेते हैं, लेकिन इसे चुकाना मुश्किल हो जाता है. आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप पर्सनल लोन नहीं चुका पाए तो बैंक क्या-क्या कर सकता है-

 | 
Personal Loan EMI Bounce : पर्सनल लोन नहीं चुकाया तो बैंक क्या लेगा एक्शन, लोन लेने वाले जान लें नियम

HR Breaking News, Digital Desk- (Personal Loan EMI Bounce) अचानक पैसों की जरूरत पड़ने पर इमरजेंसी फंड और बचत न होने पर पर्सनल लोन एक आखिरी विकल्प हो सकता है. यह सबसे ऊंची ब्याज दर वाला लोन होता है, इसलिए इसे तभी लेना चाहिए जब कोई और रास्ता न हो. कई लोग शौक पूरे करने या शेयर मार्केट (share market) में निवेश के लिए पर्सनल लोन (personal loan) लेते हैं, लेकिन इसे चुकाना मुश्किल हो जाता है. आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप पर्सनल लोन नहीं चुका पाए तो बैंक क्या-क्या कर सकता है-

लीगल एक्शन-

जब कोई ग्राहक बैंक की बार-बार चेतावनी के बावजूद लोन नहीं चुकाता, तो बैंक कानूनी कार्रवाई (legal action) कर सकता है। इसमें ग्राहक के खिलाफ सिविल मुकदमा दायर करना शामिल है। ऐसे मामलों में, अदालत बकाया लोन चुकाने का आदेश दे सकती है। कई स्थितियों में, अदालत (court) लोन वसूली के लिए संपत्ति जब्त करने और बेचने का भी आदेश दे सकती है। कुछ मामलों में जेल की सजा भी हो सकती है।

लोन रिकवरी एजेंट-

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक (AU Small Finance Bank) के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति ऋण चुकाने में असमर्थ होता है, तो बैंक वसूली के लिए डेट कलेक्शन एजेंसियों (Agencies) को नियुक्त कर सकते हैं। इन एजेंसियों के रिकवरी एजेंट (recovery agent) बकायादारों को परेशान कर सकते हैं, जिससे तनाव और चिंता बढ़ सकती है, और कई बार स्थिति काफी गंभीर हो जाती है।

सिबिल स्कोर हो जाएगा खराब-

जब आप बैंक का लोन नहीं चुका पाते, तो आपका सिबिल स्कोर (CIBIL Score) बुरी तरह खराब हो जाता है। इसका मतलब है कि भविष्य में आपको किसी भी बैंक से नया लोन (loan) मिलने में काफी मुश्किल होगी। अगर कोई बैंक लोन (Bank Loan) देने को तैयार भी होता है, तो आपको बहुत ऊंची ब्याज दर चुकानी पड़ सकती है। इसलिए, समय पर लोन चुकाना आपके वित्तीय भविष्य के लिए बेहद ज़रूरी है।