home page

RBI Notification : 2 हजार के नोट के बाद 500 के नोट को लेकर RBI ने जारी किया सर्कुलर

RBI Circular on 500 rupee note : आरबीआई समय-समय पर सभी बैंकों और ग्राहकों के लिए नए-नए अपडेट जारी करता रहता है। इनमें पहले आरबीआई ने 2,000 के नोट के लिए अपडेट जारी किए थे और अब आरबीआई ने 500 रुपये के नोट के लिए एक सर्कुलर जारी किया है। इसमें केंद्रीय बैंक (RBI new update on 500 rupee note) ने 500 रुपये के नोट को लेकर खास बात कही है।

 | 
RBI Notification : 2 हजार के नोट के बाद 500 के नोट को लेकर RBI ने जारी किया सर्कुलर

HR Breaking News - (ब्यूरो)। आरबीआई एक रुपये के नोट को छोड़कर बाकी सभी इंडियन करेंसी के नोट छापने का अधिकार रखता है। इन नोटों को लेकर अपडेट्स भी जारी किए जाते हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने हाल ही में 500 रुपये के नोट (500 rupees latest news) को लेकर एक सर्कुलर जारी किया है, इससे पहले आरबीआई ने 2000 रुपये (indian currency news) के नोट को लेकर अपडेट जारी किया था। 
इस समय 500 के नोट को लेकर लोग भी सोशल मीडिया पर तरह-तरह की टिप्पणी करने में लगे हैं। इसे देखकर ही आरबीआई ने सर्कुलर जारी किया है। आइए जानते हैं क्या है आरबीआई का सर्कुलर।

 

ये भी पढ़ें -  DA Hike 2025 : केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी से सैलरी में 1,683 रुपये प्रति माह का इजाफा

 

स्टार वाला नोट साेशल मीडिया पर हो रहा वायरल

 

 

हाल ही में 500 के नोटों के बारे में सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं (star wala 500 ka note) फैलने लगी हैं। लोग कह रहे हैं कि 500 के कुछ नोटों पर विशेष चिह्न 'स्टार' दिखाई दे रहे हैं।इसके कारण, कुछ व्यक्तियों ने इसे लेकर कई सवाल उठाए हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि ये स्टार छपे नोट नकली हैं। ये बातें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई तो आरबीआई (RBI) ने भी सर्कुलर जारी कर दिया।

केंद्रीय बैंक का है यह कहना -

500 के कुछ नोटों को लेकर चल रही अफवाहों के बाद, रिजर्व बैंक (​Reserve Bank of India) ने एक सूचना जारी की। इसमें स्पष्ट किया गया कि ये स्टार लगे 500 के नोट (500 rupee note) पूरी तरह से वैध हैं और किसी अन्य नोट की तरह स्वीकार किए जाएंगे। 
बैंक या व्यापारी इन्हें लेने से मना नहीं कर सकते हैं। इस बयान से लोगों के मन में जो संदेह था, वह दूर हो गया। यह कदम सुनिश्चित (RBI Note Update) करता है कि ये नोट वैध हैं और सामान्य रूप से इस्तेमाल किए जा सकेंगे।


स्टार वाले नोट को जारी करने का कारण -

रिजर्व बैंक ने बताया कि कभी-कभी नोटों की छपाई में गलतियां हो जाती हैं। जब ऐसा होता है, तो उस नोट को बदलने के लिए नए नोट जारी (Note Update) किए जाते हैं। इन नए नोटों पर अंकित संख्या वाले पैनल में एक विशेष चिह्न होता है, जिसे स्टार कहा जाता है। 
यह चिह्न उन नोटों में डाला जाता है, जिन्हें गलत तरीके से छापा गया था और बाद में उस गलती को सुधारा गया। रिजर्व बैंक ने स्पष्ट किया कि ये नोट नकली नहीं हैं और असली हैं तथा भारतीय मुद्रा का हिस्सा हैं।


क्या वैध है स्टार वाला नोट -

आरबीआई ने स्टार (*) चिह्न वाले नोट को पूरी तरह से वैध बताते हुए कहा है की यह नोट दूसरे अन्य नोटों की तरह ही वैध है। यह स्टार (star wala note) का चिह्न नोट के नंबर और अक्षरों के बीच में होता है और यह दिखाता है कि इसे उस नोट की जगह पर इसलिए जारी किया है क्योंकि उस नोट में छपाई गलत हुई थी। इस प्रक्रिया की शुरुआत साल 2006 (note News) में इसलिए हुई थी ताकि नोटों के बदलने की स्थिति में सही पहचान की जा सके।

ये भी पढ़ें - Retirement age : केंद्रीय कर्मचारियों की रिटायरमेंट आयु में बदलाव की तैयार, सरकार ने दिया जवाब

अब भी करा सकते हैं 2000 रुपये का नोट जमा -

भारतीय रिजर्व बैंक ने एक महत्वपूर्ण निर्देश (RBI 2000 rupee note update)जारी किया है। इसमें कहा गया है कि नागरिक अपने पास पड़े उच्च मूल्यवर्ग के 2000 रुपये के नोट को अपने खाते में जमा करा सकते हैं। इसके अलावा, वे इसे अन्य नोटों में बदलने के लिए बैंक जा सकते हैं। 


बैंकों को यह सलाह दी गई है कि वे ग्राहकों को यह सुविधा प्रदान करने के लिए पूरी तैयारी रखें, ताकि कोई भी व्यक्ति आसानी से इसे बदल सके या जमा कर सके। ये नोट अब आरबीआई के 19 क्षेत्रीय कार्यालयों में या पोस्ट ऑफिस (Post Office) में जमा कराया जा सकता है।

News Hub