Retirement age : केंद्रीय कर्मचारियों की रिटायरमेंट आयु में बदलाव की तैयार, सरकार ने दिया जवाब
Central Govt Employee Retirement Age : केंद्रीय कर्मचारियों के जीवन में सेवानिवृत्ति का पल खुशियों भरा होता है। इसके बाद से कर्मचारी को ग्रेच्युटि और पेंशन का लाभ मिलता है। इसी पेंशन से सेवानिवृत्त कर्मचारी (Retirement age centre govt) अपना घर चलाते हैं। आम तौर पर रिटायरमेंट की उम्र 58 साल होती है, लेकिन विभागों व पोस्ट के हिसाब से ये कम और ज्यादा भी है। समय-समय पर रिटायरमेंट की आयु (Retirement age latest update) को कम ज्यादा करने की बहस होती रहती है।

Hr Breaking News (ब्यूरो) : केंद्रीय कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु के संबंध में केंद्र सरकार ने जवाब दे दिया है। सांसद तेजवीर सिंह ने इस बारे में सवाल किया था। इस सवाल का जवाब केंद्र की सरकार ने दे दिया है।
केंद्रीय कर्मचारियों की रिटायरमेंट (Central govt employee Retirement age) के लिए केंद्रीय सिविल सेवा (पेंशन) नियम 2021 उपलब्ध है। साथ ही अखिल भारतीय सेवा नियम 1958 भी मौजूद है।
ये भी जानें : 8th Pay Commission : नहीं आएगा अगला वेतन आयोग, केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी बढ़ौतरी के लिए ये फॉर्मूला होगा लागू
केंद्र सरकार राज्यसभा में एक सवाल का लिखित में जवाब दिया है। केंद्रीय मंत्री कहा कि केंद्र सरकार के कर्मचारी के पास समय से पहले रिटायरमेंट (VRS) लेने का विकल्प है, जिसके लिए मानदंड निर्धारित हैं। केंद्रीय सिविल सेवा (CCS) पेंशन नियम 2021 और अखिल भारतीय सेवा नियम 1958 के तहत कर्मचारी के पास समय से पहले सेवानिवृत्ति (Retirement age) के विकल्प हैं।
रिटायरमेंट आयु में बदलाव पर केंद्र सरकार ने दिया जवाब
केंद्र सरकार ने स्पष्ट कहा है कि फिलहाल कर्मचारियों के लिए सेवानिवृत्ति की आयु (Retirement age new update) में बदलाव पर कोई विचार नहीं हो रहा है। केंद्र सरकार के कार्मिक राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सवाल का जवाब देते हुए कहा कि जल्दी और देर से रिटायरमेंट (Retirement) की कोई योजना नहीं है।
ये भी जानें : DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता लगभग तय, सैलरी में इतनी बढ़ौतरी
सरकार से पूछे गए दो सवाल
केंद्रीय कर्मचारियों की रिटायरमेंट (Retirement age new update) को लेकर राज्यसभा में सांसद तेजवीर सिंह दो सवाल अहम सवाल पूछे थे। पहले में पूछा था कि क्या सरकार जल्दी रिटायरमेंट को लेकर कोई प्लान बना रही है? इसके जवाब में मंत्री ने ऐसे किसी विचार से मना किया। वहीं, दूसरा सवाल था कि देर से रिटायर (Retirement age) होने की इच्छा रखने वालों को लेकर भी क्या सरकार की कोई योजना है। इसपर भी केंद्रीय मंत्री ने ना में ही जवाब दिया है।
सेवानिवृत्ति की आयु (Retirement age before time) में फ्लेक्सिबिलिटी का सवाल भी उठाया गया। इसपर मंत्री जितेंद्र सिंह ने जवाब दिया कि इसको लेकर कोई व्यापक योजना नहीं है। पहले से ही निर्धारित मापदंड़ों को पूरा करने वाले कर्मचारी समय से पहले सेवानिवृत्ति (Retirement) यानी वीआरएस ले सकते हैं। ये कर्मचारियों पर निर्भर करता है।
सरकार के जवाब से साफ हो गया है कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु (Retirement age latest update) में फिलहाल कोई बदलाव नहीं आने वाला है। ना ही ये बढ़ने वाली है और ना ही ये घटने वाली है। वहीं सेवानिवृत्ति को लेकर लचीलेपन पर भी कोई विचार नहीं किया जा रहा है।
सरकारी कर्मचारी कैसे ले सकते हैं जल्दी रिटायरमेंट
समय से पहले रिटायरमेंट लेने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। इसमें किसी कर्मचारी की सेहत ठीक नहीं है तो वह जल्दी सेवानिवृत्ति (employee Retirement age) ले सकता है। नया बिजनेस, परिवार को समय देने व आदि अन्य जरूरी कारणों से भी जल्दी रिटायरमेंट ली जाती है। जल्दी रिटायरमेंट लेकर आदमी अपनी इच्छाओं को पूरा कर सकता है, जैसे कहीं घुमना, परिवार को समय देना, नया कुछ सिखना आदि।