home page

अडानी-अंबानी को 4 घंटों में 13.6 अरब डॉलर का झटका, जानें कौन सा शेयर गिरा

बिलेनियर की लिस्ट: अडानी-अंबानी के अलावा एलन मस्क, बर्नार्ड आर्नाल्ट, जेफ बेजोस, बिलगेट्स, वॉरेन बफेट, लैरी एलिशन, लैरी पेज, सर्गी ब्रिन की संपत्ति में भी अरबों डॉलर की सेंध लगी है।
 | 
अडानी-अंबानी को 4 घंटों में 13.6 अरब डॉलर का झटका, जानें कौन सा शेयर गिरा

HR Breaking News : नई दिल्ली : दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में शामिल अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी को आज दोपहर तक संयुक्त रूप से 13.5 अरब डॉलर का झटका लग चुका है। 
शेयर बाजार में लगातार गिरावट की वजह से इन दोनों भारतीय अरबपितयों को नुकसान हुआ है। रिलायंस इंडस्ट्रीज और अडानी ग्रुप की कुछ कंपनियों के शेयर इधर कई दिनों से लगातार गिर रहे हैं। 

शेयर मार्केट में निवेश करने वालों के लिए ये खबर भी जानना जरूरी : मोटी कमाई के ल‍िए इन 5 शेयर पर लगाएं दांव

अडानी ग्रुप के शेयर पिटे

आज अडानी विल्मर में 5 फीसद का लोअर सर्किट लगा है तो अडानी ग्रीन मंगलवार सुबह 4.86 फीसद लुढ़का था। वहीं, अडानी पावर भी आज बेदम है, स्टॉक 4.42 फीसद टूट चुका है। यही हाल अडानी ट्रांसमिशन का भी है। यह स्टॉक भी आज दबाव में है। शुरुआती कारोबार में यह 3.70 फीसद नीचे कारोबार कर रहा था। अडानी ग्रुप की इन कंपनियों के शेयर भाव में आई इस गिरावट की वजह से गौतम अडानी की कुल संपत्ति में मंगलवार दोपहर 1:50 बजे तक 9.2 अरब डॉलर की सेंध लग चुकी थी। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में गिरावट की वजह से मुकेश अंबानी की संपत्ति में 4.6 अरब डॉलर की कमी हो गई।

टॉप-10 अरबपतियों की घटी दौलत


हालांकि इस नुकसान के बावजूद गौतम अडानी फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर की लिस्ट में 114.6 अरब डॉल की कुल संपत्ति के साथ 5वें स्थान पर हैं। वहीं, मुकेश अंबानी 94 अरब डॉलर के साथ 9वें स्थान पर हैं। अडानी-अंबानी के अलावा एलन मस्क, बर्नार्ड आर्नाल्ट, जेफ बेजोस, बिलगेट्स, वॉरेन बफेट, लैरी एलिशन, लैरी पेज, सर्गी ब्रिन की संपत्ति में भी अरबों डॉलर की सेंध लगी है।