home page

हरियाणा में सालभर भी नही टिकी अंतरजातीय प्रेम शादी, विवाहिता ने लगाई फांसी

बहादुरगढ़ पहली नजर में एक-दूसरे को पसंद किया। फिर दोस्ती हुई और धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। प्यार को परवान चढ़ाने के लिए युवक-युवती ने तमाम रुढ़िवादी परंपराओं और जातीय बंधन को तोड़ते हुए शादी कर ली। शुरुआत में सबकुछ ठीकठाक रहा लेकिन जातीय दबाव ने रिश्ते पर ग्रहण लगा दिया। मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना बढ़ी तो तंग आकर विवाहिता ने फंदा लगा लिया
 | 

। इस तरह से अंतरजातीय प्रेम विवाह से शुरू हुआ रिश्ता एक साल भी नहीं चल पाया। मामला बहादुरगढ़ के राम नगर का है। इस संबंध में पति व नानी सास पर जातीसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने, मारपीट करने व आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धाराओं के तहत सिटी थाने में केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतका की पहचान करीब 25 वर्षीष उषा के रूप में हुई है।

 

उषा गांव टांडाहेड़ी की बेटी थी। गत 7 मार्च 2021 को उसने हितेश के साथ शादी की थी। हितेश यहां राम नगर में अपनी नानी के घर रहता है। शुरुआत में दोनों खुश रहे लेकिन बाद में किन्हीं कारणों से परिस्थितियां बदलने लगी। रविवार की देर शाम को उषा का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही सिटी थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश शुरू की।

ये भी पढ़ें.........

अब दिल्ली की तरह गुरूग्राम फरीदाबाद सहित हरियाणा में चार साल घटी शराब खरीदने की उम्र

सोमवार को नागरिक अस्पताल परिसर में शव का पोस्टमार्टम हुआ। इस दौरान डीएसपी पवन कुमार, सिटी एसएचओ जयभगवान सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। पोस्टमार्टम के बाद विवाहिता का शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पति हितेश व नानी सास को जिम्मेदार ठहराया विवाहिता की मौत के पीछे उसके पति हितेश व नानी सास को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। मृतका उषा के पिता मुख्तयार सिंह का कहना है कि शादी के कुछ समय बाद ही उनकी बेटी को प्रताड़ित किया जाने लगा। हमारी बेटी को जातिसूचक शब्द कहे जाते थे। इसी आधार पर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।

ये भी पढ़ें.........

हरियाणा में इस तारीख से से बंद होंगे ये पुराने वाहन, जानिए यह नियम

उन्होंने कई बार हितेश व उसकी नानी को समझाया लेकिन वे नहीं माने। करीब ढाई-तीन महीने पहले उषा का मोबाइल भी छीन लिया। हमसे बात भी नहीं करने दी जाती थी। हो सकता है हमारी बेटी को मारा गया हो, अन्यथा मरने के लिए तो मजबूर किया ही गया है। आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। हमारी मृत बेटी को न्याय दिलाया जाए। उधर, डीएसपी पवन कुमार ने कहा कि एक महिला द्वारा आत्म हत्या किए जाने की सूचना मिली थी। मृतका के पिता ने शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर आरोपित पति हितेश और उसकी नानी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले में जांच शुरू कर दी गई है।