home page

मुरथल का मशहूर गरम-धरम ढ़ाबा किया सील, जानिए कारण...

HR BREAKING NEWS. दिल्ली-हरियाणा-पंजाब के लोगों की पसंद गरम धरम ढ़ाबे पर बड़ी कार्रवाई हुई है। आपको बता दें कि ढ़ाबे को सील कर दिया गया।

 | 

दरअसल, सोनीपत में गृहकर जमा नहीं कराने वालों के खिलाफ नगर निगम की ओर से कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। बुधवार को नगर निगम की टीम ने 50-50 लाख रुपए बकाया गृहकर जमा नहीं कराने पर दिल्ली- चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर मुरथल स्थित गरम-धरम ढाबे जुगल किशोर राइस मिल को सील कर दिया। क्षेत्रीय कर अधिकारी राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में नगर निगम टीम ने इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

हरियाणा को मिलेगी एक और ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे की सौगात, जयपुर से चंडीगढ़ के लिए दिल्ली जाने की नही पड़ेगी जरूरत

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभिनेता धर्मेन्द्र ने 23 फरवरी 2018 को इस गरम-धरम ढाबे का उद्घाटन किया था। इससे पहले भी 12 जनवरी को नगर निगम टीम ने गरम-धरम ढाबे पर पहुंचकर 12 लाख रुपए गृहकर वसूल किया था।

बाकी गृहकर जमा करने के लिए ढाबा मालिक को नोटिस दिया था। बार-बार नोटिस देने के बावजूद भी ढाबा मालिक की तरफ से गृहकर जमा कराने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा था।

मौसम : इन जगहों पर शुरू हुई झमाझम बारिश, दो दिन तक ये रहेगा मौसम

क्षेत्रीय कर अधिकारी राजेंद्र कुमार ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि जब तक बकाया गृहकर राशि का भुगतान नहीं किया जाता, तब तक सील नहीं हटाई जाएगी। यदि सील हटाने का प्रयास किया गया तो निगम की ओर से कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

गरम-धरम ढाबा सील करने के बाद नगर निगम की टीम जुगल किशोर राइस मिल पर पहुंची। वहां पर भी नगर निगम टीम ने कार्रवाई करते हुए मिल को सील कर दिया।

आज किसानों को मिलेंगी 2 हजार रूपए की किश्त, जानिए कैसे ले सकते हैं लाभ

अधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों प्रोपर्टी मालिकों पर 50-50 लाख की गृहकर राशि बकाया है। नगर निगम की ओर से दोनों प्रोपर्टी मालिकों को बकाया गृहकर राशि जमा नहीं कराने पर दो बार नोटिस दिया जा चुका है। ऐसे में अब इन प्रोपर्टी मालिकों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई गई है।