महिला ने Viral Video देखा तो उड़ गए होश, बच्चे को ठीक करने का वादा कर किया दुष्कर्म
HR BREAKING NEWS : गोरौल थाना क्षेत्र के एक गांव के एक बीमार बच्चे को झाड़-फूंक कर ठीक करने का झांसा देकर उसकी मां को प्रेम जाल में फांसा। इसके बाद उससे शारीरिक संबंध बना लिया।

Crime News : महीनों उसके साथ संबंध बनाता रहा। इस क्रम में एक दिन उसने इसका वीडियो भी बना लिया। अब उसे वायरल कर दिया है। इस बाबत गोरौल थाने में अख्तियारपुर सेहान गांव निवासी रामनाथ शर्मा पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
बच्चे का झाड़फूंक करने आया था पहली बार
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गोरौल थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला अपने तीन बच्चों के साथ रहती है। पति बंगलुरू में मजदूरी करता है। एक बच्चे की तबियत पिछले वर्ष खराब हो गई थी। लोगों ने कहा कि भूत-प्रेत का चक्कर है। इसके बाद सेहान गांव निवासी रामनाथ शर्मा से उसने संपर्क किया। रामनाथ शर्मा उसके घर आया। रामनाथ शर्मा ने झाड़-फूंक किया। इससे उनका बच्चा ठीक हो गया। इसके बाद रामनाथ शर्मा का उसके घर आना-जाना शुरू हो गया। बच्चे को ठीक करने के कारण सभी को उसपर विश्वास भी हो गया।
शादी का झांसा देकर बनाया शारीरिक संबंध
लगातार आते-जाते रहने के कारण वह महिला से मीठी-मीठी बातें करने लगा। इसी क्रम में प्रेम जाल में फंसा लिया। कहा कि वह उससे शादी करेगा। इसके बाद उसने शारीरिक संबंध बना लिया। चार महीने तक वह उसके साथ गलत काम करता रहा। इसी दौरान उसने वीडियो बना लिया। इसके बाद वह उसे मुजफ्फरपुर ले गया। वहां उसे पत्नी के रूप में रखा।
कुछ दिनों बाद उसे वीडियो दिखाया। कहा कि अपने घर जाओ और मुंह बंद रखो वरना यह वीडियो वायरल कर देंगे। इसके बाद वह उसे घर लाकर छोड़ दिया। लेकिन कुछ ही दिनों बाद उसका वीडियो वायरल कर दिया। इसकी जानकारी होने पर पीड़िता ने गोरौल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के आलोक में गोरौल थाना की पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।