home page

सिरफिरा पति जिसने सिर्फ इस बात पर पत्नी का न्यूड वीडियो सोशल मीडिया पर कर दिया वायरल

HR BREAKING NEWS, मुंबई। जुर्म की दुनिया कल्पना से भी परे है। यहां कुछ भी हो सकता है। जो आप सोच सकते हैं, वो भी और जो नहीं सोच सकते, वो भी। अब इस मामले को ही देख लीजिए। मुंबई में 30 साल के एक शख्स ने अपनी पत्नी का न्यूड वीडियो ही व्हाट्स एप स्टेटस पर अपलोड कर दिया।

 | 

अब पुलिस ने इस सनकी पति के खिलाफ़ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस शख़्स ने ऐसा सिर्फ़ इसलिए किया क्योंकि उसकी पत्नी उससे नाराज़ हो कर मायके चली गई थी और वो अपनी पत्नी से बदला लेना चाहता था।

मिली जानकारी के अनुसार दंपति को दो बच्चे हैं और ये चारों मुंबई के उपनगर ठाणे में रहते हैं। आरोपी एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है और बड़ी पोस्ट पर है। महिला का इल्ज़ाम है कि उसका ज़ालिम पति उसे परेशान करता है, उसे पीटता है, उसे सताता है।

मुझे फार्महाउस पर बंद ऱखा था जहां पहले न्यूड पार्टी और फिर गैंगरेप हुआ करता था…

यही नही उसके ससुरालवालों ने भी उसका जीना दुष्वार कर रखा है। इसी ज़ुल्मो-सितम से ऊब कर वो मलाड ईस्ट में अपने मायके चली गई थी। लेकिन वो तब सन्न रह गई, जब उसने देखा कि उसके पति ने अपने व्हाट्स एप स्टेटस में उसका न्यूड वीडियो डाल दिया है।

नाराज प्रेमिका को मनाने के लिए बन गया हवलदार, कॉलेज में आकर दिखाया रौब

खबरों के मुताबिक बीवी के चले जाने के बाद पति ने उससे काफ़ी मिन्नतें की। लौट आने को कहा। लेकिन बीवी अड़ी हुई थी और तब उसने बदला लेने का प्लान बनाया।

जनवरी के शुरुआती दिनों में जब महिला की बहन व्हाट्स एप स्टेटस चेक कर रही थी, तो अपने जीजा के स्टेटस में बहन का न्यूड वीडियो देख कर सन्न रह गई। दिमाग़ झनझना गया। ये वीडियो उसके जीजा ने चोरी-छुपे बनाई थी।

5G रोलआउट करते ही क्यों कैंसिल करनी पड़ी फ्लाईट्स

क्राइम के इस अजीबो-गरीब केस में महिला की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।