home page

Anju Sharma : 10वीं में, फेल 12वीं, में फेल फिर भी बन गई IAS

IAS Success Story : सिविल सेवा की परीक्षा को लाखों लोग हर साल भरते हैं लेकिन कुछ ही लोग इस सपने को पूरा कर पाते हैं आइए आज हम आपको बताने जा रहें हैं 10वीं व 12वीं फेल Anju Sharma की कहानी पूरी जानकारी के लिए खबर को पढ़ें।

 | 
Anju Sharma : 10वीं में, फेल 12वीं, में फेल फिर भी बन गई IAS 

HR Breaking News : ब्यूरो : सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षा मानी जाती है। हर साल लाखों उम्मीदवार आईएएस अधिकारी बनने का सपना देखते हैं। हालांकि, केवल कुछ ही लोग अपने सपने को हकीकत में बदल पाते हैं। ऐसी ही एक कहानी है अंजू शर्मा कि जिन्होंने अपनी असफलताओं से सीख लेते हुए यूपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल की है।

UPSC Success Story: 10वीं और 12वीं में हुईं फेल


एक इंटरव्यू में अंजू शर्मा ने बताया था कि वह 10वीं केमिस्ट्री प्री बोर्ड की परीक्षा में फेल हो गई थी। हालांकि, अन्य विषयों में उन्होंने डिस्टिंक्शन के साथ पास किया था। इसके बाद 12वीं में वह economics के पेपर में भी फेल हो गई थीं। इस दौरान अंजू की मां ने उनका भरपूर सहयोग किया था। अंजू ने भी इस घटना से सबक लिया कि अंतिम समय की पढ़ाई पर निर्भर नहीं रहना चाहिए।

ये भी जानें :UPSC Success Story : सेना अधिकारी की लड़की ने IAS ऑफिसर बनकर किए ऐसे काम, लोग कहते हैं- जनता की अधिकारी 


IAS Anju Sharma: 22 साल की उम्र में पाई सफलता


अंजू ने जयपुर से BSc and MBA की डिग्री हासिल की है। उन्हें कॉलेज में स्वर्ण पदक से भी सम्मानित किया गया था। इस दौरान वह सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में भी लगी रहीं। अंजू ने महज 22 साल की उम्र में civil services exam के पहले प्रयास में सफलता हासिल कर ली थी। इस सफलता से उन्होंने न केवल अपना बल्कि घर वालों का भी नाम रोशन कर दिया था।

ये भी पढ़ें :Success Story: मां ने बकरी पाल और टीचर ने दे पढ़ाई का खर्च, विशाल को बनाया IAS


Anju Sharma Success Story: वर्तमान में इस पद पर कार्यरत


Anju Sharma ने साल 1991 में राजकोट में assistant collector के पद से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा उन्होंने गांधीनगर में जिला कलेक्टर सहित अन्य सरकारी पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में अंजू शर्मा सरकारी शिक्षा विभाग (उच्च और तकनीकी शिक्षा) सचिवालय, गांधीनगर में प्रधान सचिव के पद पर कार्यरत हैं।