home page

Success Story - पति के ई-मेल के बाद हो गई थी डिप्रेशन का शिकार, फिर ये काम कर इंडिया को किया रिप्रेजेंट

Priya Paramita Paul - कामयाबी किसी की मोहताज नहीं होती। इसलिए इंसान को मेहनत करते रहना चाहिए। ऐसा ही कुछ आज हम आपको इस कहानी में बताने जा रहे है। एक महिला ने डिप्रेशन का शिकार होने के बाद भी हार नहीं मानी। अपनी मेहनत और कड़े परिश्रम से हासिल कर ही ली सफलता। आइए जानते है इनकी पूरी कहानी। 

 | 
 पति के ई-मेल के बाद हो गई थी डिप्रेशन का शिकार, फिर ये काम कर इंडिया को किया रिप्रेजेंट 

HR Breaking News, Digital Desk- कामयाबी किसी की मोहताज नहीं होती। इसलिए इंसान को मेहनत करते रहना चाहिए। ऐसा ही कुछ आज हम आपको इस कहानी में बताने जा रहे है। एक महिला ने डिप्रेशन का शिकार होने के बाद भी हार नहीं मानी। अपनी मेहनत और कड़े परिश्रम से हासिल कर ही ली सफलता। आइए जानते है इनकी पूरी कहानी। 

साल 2016 में वो शादी के बाद अपने सुसराल में अच्छे से रह रही थी। परिवार में सास-ससुर के अलावा पति और दो भाई रहते थे। वो जॉब भी कर रही थी। सब कुछ अच्छा चल रहा था। लेकिन कुछ वक्त बाद पति और वो अलग घर में रहने लगे।

प्रिया को नहीं पता था कि उनकी गृहस्थ जीवन ज्यादा दिन नहीं चलने वाला है। एक दिन जब वो ऑफिस गई तो उनके पति का मेल उनके पास आया। इस मेल में लिखा था कि वो अब उनके साथ नहीं रह सकते हैं। 

प्रिया एक इंटरव्यू में बताती हैं कि मेल देखकर मैं सदमे में चली गई। मैंने अपने पति को कई कॉल किए मैसेज भेजे लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। कुछ वक्त बाद पता चला कि वो किसी और के साथ अफेयर में हैं। उन्होंने मुझे छोड़ दिया था।

पति के छोड़ने पर प्रिया डिप्रेशन में चली गई थीं। दो साल वो डिप्रेशन में रहीं जिसकी वजह से उनकी नौकरी भी चली गई थी। जॉब जाने से घर का ईएमआई और खर्च से प्रिया परेशान हो गई और पति को मनाने की कोशिश बंद करते हुए साल 2018 में तलाक ले लगीं।

इसके बाद वो अपना बचपन का ख्वाब पूरा करने की कोशिश में लग गईं। मैं खुद से प्यार करने लगी।वो सेल्फ हीलिंग, योग आदि की मदद ली, जिससे उन्हें मेंटली रूप से आराम मिला। उन्होंने अपना 10 किलो वजन कम किया।

पर्सनैलिटी डेवलपमेंट और वेट लॉस के बाद वो काफी स्ट्रॉग और बोल्ड हो चुकी थी। उन्होंने एम एस इंडिया वर्ल्ड इंटरनेशनल एंबेसेडर 2022 का खिताब जीता। इसके बाद वो हाल में हुए मिस वर्ल्ड इंटरनेशनल एंबेसेडर 2022 का फाइनल का खिताब भी अपने नाम दर्ज कर लिया।

मिस वर्ल्ड इंटरनेशनल एंबेसेडर 2022 अमेरिका के मियामी में हुआ। इसमें 72 प्रतिभागियों को मात देते हुए इस खिताब को प्रिया ने अपने नाम किया। वो इंडिया को रिप्रेजेंट कर रही थीं।