home page

ट्री मैन : इस शख्स के हाथों और पैरों में उगता है पेड़, जानिए वजह…

आपने अजीबो गरीब बिमारियों के बारे में सुना होगा… लेकिन क्या आपने कभी ऐसी बिमारी के बारे में सुना है जिसमें इंसान का शरीर पेड़ में बदल गया हो… तो आज हम आपको इसी के बारे में बताएंगे।

 | 

HR BREAKING NEWS. हाल ही में बांग्लादेश से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां एक शख्स के हाथों में पेड़ उग गया है। इस शख्स का नाम अबुल बाजंदर बताया जा रहा है। इनके साथ ऐसा बचपन से ही होता आ रहा है। जब इनकी उम्र 10 साल थी तो ये पेड़ उगना शुरू हुए थे।

जानकार हैरानी होगी की अब तक अबुल की 25 बार सर्जरी हो चुकी है। 2016 में ऑपरेशन करके 6 किलो पेड़ को शरीर से बाहर निकाला गया था। लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ। फिर से ये हाथों में पेड़ की सरचना उग गई है। अबुल को दुनिया के लोग ट्री मैन के नाम से जानते है।

एक ऐसा जासूस जो दुश्मन देश में बनने जा रहा था रक्षामंत्री, पकड़ा गया तो चढ़ाया फांसी

जानकारी के लिए बता दें कि ये अबुल एपिडर्मोडिस्प्लासिया वेरुसीफोर्मिस नाम की बीमारी से ग्रसित है। इस बीमारी को 'ट्री मैन सिंड्रोम' भी कहा जाता है। अभी अबुल की उम्र 28 साल है। यह जीन से संबंधित एक बीमारी है, जिसमें असाधारण ढंग की शारीरिक संरचनाओं को त्वचा के साथ विकास होने लगता है।

इस बीमारी के दुनिया में केवल अभी तक सिर्फ 200 ही मामले सामने आए है। एक बार सर्जरी के दौरान ये अस्पताल से भाग कर घर आ गए थे और इसके बाद इन्होंने दवाई भी बंद कर दी थी।

वो गैंगस्टर जिसने रनआउट देने पर अंपायर को मार दी गोली

बाजंदर की प्लास्टिक सर्जरी करने वाले सामांता लाल सेन कहते हैं, 'डॉक्टर जल्द ही अच्छे ढंग से इलाज को शुरू करने वाले हैं लेकिन उन्हें पूरा इलाज फिर शुरू से करना पड़ेगा।

अबुल ने बताया है कि उसको आशा है कि डॉक्टर मेरी बीमारी को इस बार बिल्कुल ठीक कर देंगे। हालांकि अगर इस बीमारी का सही से इलाज नहीं कराया जाता तो इसके कैंसर में बदलने की संभावना भी रहती है।