home page

Bhojpuri Videos : बरसते पानी में रवि किशन और अंजना सिंह ने किया ताबड़तोड़ रोमांस, वीडियो वायरल

Bhojpuri Actress Anjana Singh : भोजपुरी सिनेमा की रोमांटिक जोड़ी रवि किशन और अंजना सिंह का  वीडियो यूट्यूब पर तहलका मचा रहा है। फैंस को रोमांटिक वीडियो खूब पसंद आ रहा है। इस वीडियो पर लाखों व्यू आ चुके हैं। देखें-वीडियो

 | 
Bhojpuri Videos : बरसते पानी में रवि किशन और अंजना सिंह ने किया ताबड़तोड़ रोमांस, वीडियो वायरल

HR Breaking News (ब्यूरो) : रवि किशन भोजपुरी फिल्मों के बड़े सुपरस्टार हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में अभी तक एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं, जिनके गानों ने तहलका मचा दिया। रवि किशन के रोमांटिक गानों की कभी भी कमी नहीं है। साल 2017 में उनका एक गाना सुपरहिट हुआ था जिसें उनके साथ अंजना सिंह थीं। रवि किशन और अंजना की जोड़ी को दर्शकों ने पर्दे पर बहुत पसंद किया। गाना सईयां देखी ना ऐसी नजर से सभी की जुबां पर चढ़ गया था। इसमें रवि किशन और अंजना पानी में भीगते हुए रोमांस करते नजर आ रहे हैं।


कातिलाना हैं अदाएं


भोजपुरी फिल्म शहंशाह में रवि किशन और अंजना सिंह ने साथ में काम किया था। इसी फिल्म का यह गाना है। अंजना सिंह ने सफेद रंग की ट्रांसपेरेंट साड़ी पहनी हुई है। इसके साथ उन्होंने मैचिंग ब्लाउज पहना है। वहीं रवि किशन ने सफेद रंग की टीशर्ट और पैंट पहना है। 

यूजर्स के कमेंट्स

वीडियो को अभी तक 1 करोड़ 90 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। यूजर्स ने कमेंट्स भी खूब किए। एक यूजर ने लिखा, ‘अंजना सिंह के एक्सप्रेशंस कातिलाना हैं।‘ एक ने लिखा, ‘दोनों की केमेस्ट्री कमाल की है।‘ एक अन्य ने कमेंट किया, ‘रवि किशन जी गाना बहुत अच्छा है।‘

फिल्म से जुड़ी खास बातें


इस फिल्म में रवि किशन और अंजना सिंह के साथ रवि शेखर, प्रियंका पंडित, आनंद मोहन, कुणाल सिंह हैं। गाने को कल्पना और आलोक कुमार ने गाया है। इसके लिरिक्स एस कुमार ने लिखे हैं और संगीत भी उन्हीं का दिया हुआ है।
 

News Hub