Gori Nagori ने लाइव शो में किया ऐसा डांस, नजरें नहीं हटा पाए लोग
Gori Nagori Video: गोरी नागोरी वो नाम है जो सबसे तेजी से उभरा है। गोरी के चाहे स्टेज शो या फिर गाने में डांस हो हर किसी को जनता का खूब प्यार मिलता है। गोरी देसी शकीरा के नाम से जानी जाती है। इनके डांस के लोग दीवाने हैं वहीं गोरी के स्टेज शो (Gori Nagori stage show) में भी हजारों की भीड़ मौजूद रहती है। गोरी नागोरी अपने डांस मूव्स को लेकर हमेशा चर्चा में रहती है। ये डांसर किसी के स्टेप कॉपी नहीं करती बल्कि यूनिक डांस के कारण ही गोरी को इतनी सफलता मिली है।

HR BREAKING NEWS (Gori Nagori Video)। गोरी नागोरी (Gori Nagori) आए दिन अपनी परफॉर्मेंस (Dance show gori nagori) से लोगों को अपना कायल कर देती हैं। डांसर अपनी नटखट अदाओं से दर्शकों का दिल इस कदर चुरा लेती हैं कि उनके वीडियोज इंटरनेट (Video viral) पर आते के साथ ही वायरल हो जाते हैं। गोरी नागोरी सिर्फ हरियाणा ही नहीं बल्कि अब पूरे देश में नाम कमा रही हैं। इसी बीच हम उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर आंधी-तूफान की तरह छा गया है। जिस पर गोरी ने धमाकेदार डांस (Gori Nagori new dance) किया है।
ये भी जानें : Relationship Tips: चाहे जितना मर्जी जोर लगा लो महिलाएं पुरुषों से हमेशा बोलती है ये 3 झूठ
आखियां का यो काजल पर गोरी ने किया धमाकेदार डांस
गोरी नागोरी ने अपने ऑफिशीयल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जो तुरंत सुर्खियों का हिस्सा बन गया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस सफेद कलर के सूट में नजर आ रही हैं। जिसमें वो कहर बरपाती देखी जा रही हैं। एक्ट्रेस अपने इस वीडियो में ‘आखियां का यो काजल’ (Ankhiya ka yo kajal) गाने पर जबरदस्त ठुमके लगा रही हैं। गोरी के डांस स्टैप्स भी देखने वाले हैं जो लोगों के दिलों पर आरियां चलाने का काम कर रहे हैं।
ये भी देखें : RC Upadhyay ने बलमा पावरफुल पर किया धमाकेदार डांस, फैंस बोले- 'लठ गाड दिया'
गले में दुप्पटा डाल हिलाया स्टेज
एक्ट्रेस के लटके-झटके देख हर कोई पानी-पानी हो रहा है। लोगों को उनका ये मदमस्त अंदाज इतना पसंद आ रहा है कि हर किसी की नजरें उनसे हट नहीं रही हैं। गोरी नागोरी ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा- ‘Live stage performance’। अभी तक एक्ट्रेस के इस वीडियो पर 10,252 लाइक्स आ चुके हैं और ये लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आपको बता दें, गोरी नागोरी हमेशा ही अपने कमरतोड़ डांस से लोगों को घायल करने में आगे रहती हैं।
गोरी नागोरी अपने डांस के कारण ही बिग बॉस जैसे शो में एंट्री कर पाईं हैं। आज गोरी नोगोरी को देश ही नहीं विदेशों में भी जाना जाता है। गोरी नागोरी राजस्थान की रहने वाली है। गोरी ने 16 साल की उम्र में डांस शुरू किया था। शुरूआत में गोरी के डांस को लेकर उनके घर वाले उनसे नाराज थे यहां तक की उन्हें घर से भी निकाल दिया था।