home page

शादी में जमकर ठुमके लगाती नजर आयी सपना चौधरी, वीडियो वायरल हुआ तो मचा बवाल

HR BREAKING NEWS. आगरा में फतेहाबाद मार्ग स्थित एक मैरिज होम में रात एक शादी समारोह में हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने जमकर ठुमके लगाए। उनके गाने की धुन पर घराती और बराती भी झूमकर नाचे।

 | 

हाल ही में सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ। आरोप लगे कि कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया। पुलिस ने मैरिज होम संचालक को नोटिस जारी किया है। पूछा कि है कि विवाह समारोह में कितनी भीड़ थी। मैदान में कितने लोग आ सकते हैं।

हरियाणावी कलाकार सपना चौधरी ताजनगरी आएं और सोशल मीडिया पर बवाल नहीं मचे असंभव है। वर्ष 2018 उन्हें आगरा में एक कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिली थी। वह बिना कार्यक्रम करे लौट गई थीं। गुरुवार को शादी समारोह में उन्होंने समा बांधा। वह रात करीब 12 बजे स्टेज पर आईं।

उर्फी जावेद ने क्यों कहा : मेरे रिश्तेदार ही मेरे साथ शारीरिक रूप से…

उनके गाने की आवाज सुनते ही स्टेज के पास घरातियों और बारातियों की भीड़ जुट गई। उनके गानों पर दोनों झूमकर नाचे। बताया जा रहा है कि शादी हरीपर्वत क्षेत्र निवासी सराफा व्यापारी की बेटी की थी। हरीपर्वत क्षेत्र निवासी ही सराफा व्यापारी अपने बेटे की बारात लेकर आए थे।

सोशल मीडिया पर सपना चौधरी के कार्यक्रम के कुछ वीडियो वायरल हुए। वीडियो में स्टेज के पास भीड़ दिख रही है। लोगों ने मास्क नहीं लगा रखा है। शारीरिक दूरी का पालन भी नहीं कर रहे हैं।

इस वीडियो के बाद आरोप लगे कि बिना अनुमति कार्यक्रम हुआ और पुलिस बेखबर रही। जानकारी के बाद इंस्पेक्टर ताजगंज भूपेंद्र बालियान ने मैरिज होम संचालक को नोटिस जारी किया है।

Sapna Chaudhary : पुष्पा के रंग में दिखी सपना चौधरी, वीडियो वायरल

इंस्पेक्टर ताजगंज ने बताया कि यह पूछा गया है कि मैरिज होम की बुकिंग किसने कराई थी। कितने लोगों की भीड़ थी। वहीं पुलिस का यह भी कहना है कि यह किसी का निजी कार्यक्रम था। मैदान की क्षमता की आधी भीड़ बुलाकर शादी समारोह आयोजित हो रहे हैं।

शादी समारोह से पहले थाने से किसी प्रकार की अनुमति नहीं ली जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह का कहना है कि हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के कार्यक्रम के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी। जांच कराई जा रही है।

Nia Sharma : कड़कती ठंड में निया ने किया ऐसा डांस कि बोल्ड और हॉट लुक देख फैंस रह गए दंग, वीडियो वायरल