Sapna Choudhary दिव्या अग्रवाल पर भड़कीं, घर में हुआ टेंपरेचर हाई
Sapna Choudhary - टीवी का चर्चित रिएलिटी शो ‘द 50’ (The 50) इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो की बढ़ती पॉपुलैरिटी (show's growing popularity) को देखते हुए मेकर्स ने अगले एपिसोड का प्रोमो जारी कर दिया है। हाल ही में रिलीज हुए इस प्रोमो में सपना चौधरी दिव्या अग्रवाल पर भड़कीं नजर आ रही हैं-
HR Breaking News, Digital Desk- (The 50) टीवी का चर्चित रिएलिटी शो ‘द 50’ (The 50) इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। महज 7 दिन पहले शुरू हुए इस शो ने कॉम्पिटिशन के मामले में कई बड़े रिएलिटी शोज़ को पीछे छोड़ दिया है। इतने कम समय में ही कंटेस्टेंट्स (contestants) के बीच तीखी नोकझोंक और जोरदार टकराव देखने को मिल रहा है, जिसने दर्शकों की दिलचस्पी और बढ़ा दी है।
शो की बढ़ती पॉपुलैरिटी (show's growing popularity) को देखते हुए मेकर्स ने अगले एपिसोड का प्रोमो जारी कर दिया है। हाल ही में रिलीज हुए इस प्रोमो में सपना चौधरी और दिव्या अग्रवाल आमने-सामने नजर आ रही हैं, जहां दोनों एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देती दिखाई देती हैं।
मैं इसको पीटूंगी…
शो के मेकर्स द्वारा शेयर किए गए प्रोमो में दिखाया गया है कि सपना चौधरी (sapna chahudhary) महल के जंग एरिया में आते हुए अपने कुछ साथियों से कहती हैं, ‘कब तक और कितना रोक लोगी बहन, मैं इसको पीटूंगी बहन… मैं इसको मारूंगी जरूर।’ इस पर दिव्या अग्रवाल (Divya Aggarwal) का रिएक्शन सामने आता है, जहां वो कहती हैं, ‘अगर वो मुझे थप्पड़ मारेगी तो उसे भी मेरा ये एम एन एम का तुझें पड़ेगा।’
नंबर क्या है तेरा…
इसके बाद प्रोमो (The 50 promo) में दिव्या अग्रवाल सपना चौधरी को प्रवोक करते हुए उनसे उनका नंबर पूछती हैं। दिव्या ने चिल्लाते हुए कहा, ‘सपना चौधरी, नंबर क्या है तेरा?’ इस पर सपना ने कहा, ‘बेवकूफ है क्या तू थोड़ी…’ इसके बाद दिव्या ने कहा, ‘तुझे नहीं पता ना तेरा नंबर क्या है।’ इसके बाद सपना कहती हैं, ‘तुझे इससे क्या लेना-देना…’ इस पर दिव्या हंसते हुए कहती हैं, ‘नहीं… पता ना तुझे कि तेरा नंबर क्या है।’
मैं सपना चौधरी हूं…
इसके बाद सपना चौधरी और दिव्या अग्रवाल के बीच जबरदस्त तू-तू मैं-मैं शुरू हो गई, जहां सपना चौधरी ने कहा, ‘चले आए दूसरों की नइया की डूबाने।’ इस पर दिव्या अग्रवाल ने कहा, ‘चल यहां से… बड़े देखें तेरे जैसे।’ इस पर सपना चौधरी भड़क जाती हैं और गुस्से में चिल्लाते हुए कहती हैं, ‘मैं सपना चौधरी हूं… सपना चौधरी…’ वहीं इन दोनों की लड़ाई से पूरे घर में कलैश मच जाता है।
