home page

Modern Railway station हरियाणा के इस रेलवे स्टेशन की बदलेगी सूरत, यात्रियों को मिलेगी एयरपोर्ट जैसी सुविधा

रेलवे यात्रियों को जल्द ही हरियाणा (haryana) के इस रेलवे स्टेशन (railway station) पर एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं का आंनद लेने को मिलेगा। जानकारी के अनुसार यात्रियों को इस रेलवे स्टेशन पर विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान की जाएगी। आइए जानते है किस रेलवे स्टेशन की बदलने जा रही सूरत
 | 
Modern Railway station हरियाणा के इस रेलवे स्टेशन की बदलेगी सूरत, यात्रियों को मिलेगी एयरपोर्ट जैसी सुविधा

HR Breaking News, डिजिटल डेस्क नई दिल्ली, अंबाला मंडल रेलवे स्‍टेशन के लिए खुशखबरी है। रेलवे स्‍टेशनों को विश्‍वस्‍तरीय सौगात मिलने जा रही है। एयरपोर्ट की तर्ज पर स्‍टेशन अत्‍याधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे। रेल मंत्री के आदेश के बाद से इस पर काम शुरू कर दिया गया है।

 

400 करोड़ का खर्च

अंबाला मंडल का चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस होगा। स्टेशन डिवेलपमेंट पर लगभग 400 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके साथ ही अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन का भी कायाकल्प होगा। अंबाला रेल मंडल रेलवे लैंड डिवेलपमेंट अथारिटी (आरएलडी) के साथ मिलकर कार्य करेगा। टेंडर होते ही 15 महीने में रेलवे स्टेशन तैयार करके मंडल प्रबंधन को सौंपना होगा। टेंडर को लेकर जल्द ही प्रक्रिया आरंभ होने वाली है ताकि जल्द से जल्द यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिल सकें।


अंबाला व सहारनपुर भी होंगे अपग्रेड

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन तैयार होने के बाद अगल रेलवे स्टेशन अंबाला छावनी तैयार किया जाएगा जोकि एयरपोर्ट की तरह नजर आएगा। वाहनों के आवागमन के लिए अलग से कारिडोर स्थापित किया जाएगा। रेलवे परिसर में खानपान स्टाल सहित अन्य सभी सुविधाएं होंगी जोकि एक पांच सितारा होटल का अनुभव प्रदान करेगी। वहीं सुरक्षा को लेकर भी हाई सिक्योरिटी सिस्टम लगाया जाएगा। चंडीगढ़ और अंबाला के बाद सहारनपुर रेलवे स्टेशन को भी विश्वस्तरीय बनाया जाएगा। 14 व 15 जुलाई को सहारनपुर पहुंचे रेल मंत्री अश्वनी वैश्वन ने भी इस स्टेशन को अपग्रेड करने के लिए निर्देश अंबाला रेल प्रबंधक को दिए थे।


अगस्त माह में होगी बोली

अधिकारियों के अनुसार चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को अपग्रेड करने अगस्त माह में टेंडर की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद स्टेशन को ईपीसी माडल पर अपग्रेड करने का कार्य शुरू किया जाएगा। आरएलडीए के उपाध्यक्ष वेद प्रकाश डुडेजा ने बताया कि भविष्य की सभी जरूरतों को ध्यान में रखकर रेलवे स्टेशन को विकसित किया जाएगा। अपग्रेड हो जाने के बाद इस स्टेशन पर यात्रियों को एयरपोर्ट की तरह अत्याधुनिक लाबी, पेड लाउंज, फूड कोर्ट, आफिस व रिटेल स्पेस की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा स्टेशन पर अतिरिक्त लिफ्ट और एस्केलेटर भी लगाए जाएंगे।


चल रही प्रक्रिया

अंबाला रेल मंडल के तीन रेलवे स्टेशन विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस होंगे। इसमें पहले नंबर पर चंडीगढ़, दूसरे नंबर पर अंबाला छावनी और तीसरे नंबर पर सहारनपुर रेलवे स्टेशन होगा। चंडीगढ़ स्टेशन को अपग्रेड करने के लिए टेंडर प्रक्रिया तैयार की जा रही है जोकि आगामी कुछ दिनों में फाइनल हो जाएगी। स्टेशन अपग्रेड करने का कार्य रेलवे लैंड डिवेलपमेंट अथारिटी द्वारा किया जाएगा। टेंडर की शर्त के हिसाब से 15 महीने में आरएलडी को यह कार्य हर हालात में पूरा करना होगा। आरएलडी ही अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन को भी अपग्रेड करेगी।