home page

Delhi में घूमने की 6 बेस्ट जगहें, विदेशों से भी देखने आते हैं लोग

Delhi - भारत की राजधानी, दिल्ली, घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह है जहां हर किसी के लिए कुछ न कुछ है। चाहे आप शॉपिंग के शौकीन हों या ऐतिहासिक स्थलों के प्रेमी, दिल्ली आपको निराश नहीं करेगी... दिल्ली के प्रमुख स्थलों का दौरा करके आप इस जीवंत महानगर का आनंद ले सकते हैं।
 
 | 
Delhi में घूमने की 6 बेस्ट जगहें, विदेशों से भी देखने आते हैं लोग

HR Breaking News, Digital Desk- (Delhi) भारत की राजधानी, दिल्ली, घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह है जहां हर किसी के लिए कुछ न कुछ है। चाहे आप शॉपिंग के शौकीन हों या ऐतिहासिक स्थलों के प्रेमी, दिल्ली आपको निराश नहीं करेगी।

यह शहर इतिहास और आधुनिकता का अद्भुत संगम है। यहां कई प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल, विशाल शॉपिंग मॉल और बेहतरीन स्ट्रीट फूड के क्षेत्र हैं। हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक दिल्ली की विविधता और समृद्ध धरोहर का अनुभव लेने आते हैं। दिल्ली के प्रमुख स्थलों का दौरा करके आप इस जीवंत महानगर का आनंद ले सकते हैं।

लाल किला-

अगर आप दिल्ली जा रहे हैं, तो लाल किला (Red Fort) देखना न भूलें। यह एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थल है जिसे मुगल सम्राट शाहजहां ने 1648 में बनवाया था। दिल्ली के सबसे लोकप्रिय आकर्षणों में से एक, लाल किला दुनियाभर से पर्यटकों को आकर्षित करता है। यह मंगलवार से रविवार तक आगंतुकों के लिए खुला रहता है, जो भारत की समृद्ध विरासत को दर्शाता है।

अक्षरधाम-

अक्षरधाम मंदिर (Akshardham Temple), जिसे स्वामीनारायण अक्षरधाम भी कहते हैं, दिल्ली का एक अद्वितीय सांस्कृतिक तीर्थ स्थल और प्रमुख दर्शनीय स्थल है। यह मंदिर न केवल दिल्ली में, बल्कि पूरे भारत में अपनी भव्यता, जटिल वास्तुकला, और आध्यात्मिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है। यह भारतीय संस्कृति, शिल्पकला, और परंपराओं की सुंदर झांकी प्रस्तुत करता है। यह शांति और भक्ति का केंद्र है।

जामा मस्जिद-

जामा मस्जिद (Jama Masjid), जिसे मस्जिद-ए-जहांनुमा के नाम से भी जाना जाता है। यह भारत की राजधानी नई दिल्ली (New Delhi) में स्थित एक प्रमुख और ऐतिहासिक मस्जिद है। यह मस्जिद भारत की सबसे बड़ी मस्जिदों में से एक है और इसका निर्माण मुगल सम्राट शाहजहां ने 1656 में करवाया था। जामा मस्जिद में 25,000 के करीब लोग एक साथ नमाज अदा कर सकते हैं।

कनॉट प्लेस-

दिल्ली में घूमने के लिए कनॉट प्लेस (canaught place) एक सबसे अच्छी जगह है। यह प्लेस दिल्ली का अट्रैक्शन पॉइंट है। इसे सीपी के नाम से भी जाना जाता है। इस जगह हो दिल्ली का दिल भी कहा जाता है। यहां शॉपिंग से लेकर घूमने के तक के लिए बहुत कुछ है। यह कई फेमस रेस्टोरेंट भी है। यहां का सेंट्रल पार्क काफी फेमश है।

इंडिया गेट-

इंडिया गेट (Delhi India Gate) दिल्ली का मेन अटैक्शन है और दिल्ली जाकर आपको एक बार यहां जरूर जाना चाहिए। यह 42 मीटर ऊंचा एक युद्ध स्मारक है, जिसे प्रथम विश्व युद्ध और अफगान युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिकों की स्मृति के लिए बनाया गया है। यहां का मुख्य आकर्षण, अमर जवान ज्योति और उसके आस-पास के पार्क हैं।

सलेक्ट सिटी वॉक-

सलेक्ट सिटी वॉक मॉल दिल्ली के साकेत में स्थित एक प्रमुख शॉपिंग मॉल है। यह मॉल न केवल खरीदारी के लिए बल्कि एंटरटेनमेंट, फूड और सोशल एक्टिविटी के लिए भी एक बेस्ट प्लेस है। इस मॉल में कई रेस्तरां, कैफे और फूड कोर्ट हैं।