home page

Railway की ओर से ट्रैवलर्स के लिए बड़ी सुविधा, बहुत कम रुपयों में घूमें इटली समेत 7 देश

Railway - भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम की ओर से यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा सामने आई है। आईआरसीटीसी ने किफायती यूरोप टूर पैकेज लॉन्च किया है, जिसके तहत बहुत कम खर्च में इटली समेत 7 यूरोपीय देशों की सैर कराई जाएगी...ऐसे में आइए नीचे खबर में जान लेते है इस टूर के बारे में विस्तार से-

 | 
Railway की ओर से ट्रैवलर्स के लिए बड़ी सुविधा, बहुत कम रुपयों में घूमें इटली समेत 7 देश

HR Breaking News, Digital Desk- (Railway) यूरोप घूमने का सपना अधिकांश भारतीयों के लिए महंगा लगता है, लेकिन अब भारतीय रेलवे ने इसे सच करने का मौका दिया है। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) ने ‘यूनाइटेड इंडिया’ नामक टूर पैकेज लॉन्च किया है। यह लखनऊ, दिल्ली और देश के अन्य शहरों से शुरू होकर यूरोप के 7 देशों की यात्रा कराएगा।

आईआरसीटीसी की वेबसाइट के अनुसार अप्रैल-मई 2026 के लिए यूरोप (IRCTC Europe Tour Package) का विशेष अंतरराष्ट्रीय टूर पैकेज तैयार किया गया है। इस बार ‘यूनाइटेड इंडिया’ के तहत देश के विभिन्न हिस्सों से यात्री एक साथ यूरोप की यात्रा करेंगे और यूरोप की सुंदरता का आनंद उठाएंगे।

आईआरसीटीसी जयपुर के अपर महाप्रबंधक योगेन्द्र सिंह गुर्जर ने बताया कि जयपुर, मुंबई, अहमदाबाद, इंदौर, दिल्ली (चंडीगढ़ और लखनऊ सहित), कोच्चि, अर्नाकुलम और बेंगलुरु (Banglore) जैसे शहरों से पर्यटक इस पैकेज में शामिल होंगे। यूरोप में ये सभी पर्यटक एक संयुक्त भारतीय समूह (United Indian Group) के रूप में भ्रमण करेंगे।

कितना दिन का रहेगा टूर-
उन्होंने बताया कि अलग-अलग राज्यों, भाषाओं और संस्कृतियों से आए यात्री 13 दिन तक एक परिवार की तरह रहकर भारत की ‘एकता में विविधता’ का संदेश अंतरराष्ट्रीय मंच पर पेश करेंगे। अपर महाप्रबंधक ने बताया कि इस यूरोप टूर (europe tour) के दो प्रस्थान हैं-26 अप्रैल से 8 मई 2026 और 24 मई से 5 जून 2026। प्रत्येक प्रस्थान के लिए केवल 20 सीटें उपलब्ध हैं, ताकि यात्रियों को सुव्यवस्थित और प्रीमियम अनुभव मिल सके।

यात्री कौन-कौन सी जगहें देख सकेंगे-
योगेन्द्र ने बताया कि यह 12 रात और 13 दिन का टूर है, जिसमें फ्रांस (पेरिस), बेल्जियम (ब्रुसेल्स), नीदरलैंड (एम्स्टर्डम), जर्मनी (कोलोन और मैनहेम), स्विट्जरलैंड (जंगफ्राउयोच और राइन फॉल्स), ऑस्ट्रिया (इंसब्रुक) और इटली (वेनिस, पीसा, रोम और मिलान) के प्रमुख स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। अप्रैल प्रस्थान के लिए बुकिंग की अंतिम तिथि 20 मार्च 2026 और मई प्रस्थान के लिए 15 अप्रैल 2026 है। बुकिंग ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर होगी।

जानें कहां से करा सकते हैं बुकिंग-
आईआरसीटीसी जयपुर के अपर महा-प्रबंधक ने बताया कि इस टूर पैकेज (tour package) की विस्तृत जानकारी और ऑनलाइन बुकिंग आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट (IRCTC official website) पर उपलब्ध है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि केवल इस वेबसाइट से ही बुकिंग करें, अन्यथा किसी फ्रॉड की स्थिति में रेलवे जिम्मेदार नहीं होगा। वेबसाइट पर यूरोप टूर के अलावा कई देशों और भारत के विभिन्न स्थानों के टूर पैकेज भी उपलब्ध हैं।