Rooftop Solar : जल्द आने वाली है गर्मी, नॉन स्टोप एसी चलाने के लिए अभी ही लगवा लें ये सोलर पैनल
HR Breaking News, Digital Desk- (Rooftop Solar) जनवरी अब खत्म होने वाला है और सर्दियां भी कुछ ही हफ्तों में पीछे छूट जाएंगी। होली के बाद गर्मियों की शुरुआत हो जाएगी, और घरों में एसी, कूलर और पंखों की जरूरत महसूस होने लगेगी। इससे बिजली का बिल (electricity bill) भी बढ़ सकता है।
ऐसे में अगर आप गर्मियों से पहले घर की छत पर सोलर पैनल (Solar panels on the roof of the house) लगवा लें, तो 1.5 टन के एसी के साथ पूरे घर का बिजली लोड (elctricity load) आसानी से चलाया जा सकता है। आइए जानते हैं कि इसके लिए कितने सोलर पैनल की जरूरत होगी।
कितनी खपत होगी बिजली-
अधिकतर घरों में 1.5 टन वाला एसी आमतौर पर इस्तेमाल होता है। इनवर्टर टेक्नोलॉजी वाले एसी कम बिजली खर्च करते हैं, इसलिए इन्हें सोलर पैनल के साथ आसानी से चलाया जा सकता है। 1.5 टन का इनवर्टर एसी (1.5 Ton Inverter AC) हर घंटे लगभग 1.4 kW बिजली खपत (electricity consumption) करता है, यानी 24 घंटे में करीब 35 kW बिजली लगेगी। ऐसे में आपके घर में ऐसे सोलर पैनल की जरूरत होगी जो रोजाना कम से कम 35 यूनिट बिजली का उत्पादन कर सके।
जानिए कितने सोलर पैनल से चलेगा पूरा घर-
जहां धूप अच्छी मिलती है, वहां 1 kW पावर वाला सोलर पैनल दिन में लगभग 5 यूनिट बिजली जेनरेट कर सकता है। ऐसे में 35 यूनिट बिजली के लिए करीब 7 kW पावर के सोलर पैनल (solar panel) की जरूरत होगी। यानी 1 kW वाले 7-8 पैनल लगाकर आप 1.5 टन का एसी पूरे दिन चला सकते हैं। अच्छी धूप मिलने पर 8 पैनल से 40 यूनिट तक बिजली बन सकती है। इस 8 पैनल सिस्टम को लगवाने का खर्च करीब 7-8 लाख रुपये आएगा।
मुफ्त में कैसे मिलेगी बिजली-
सोलर पैनल से दिन के समय पर्याप्त बिजली मिलती है, लेकिन रात में एसी चलाने के लिए हाइब्रिड सोलर सिस्टम की जरूरत होती है। यह सिस्टम दिन में बनी अतिरिक्त बिजली को ग्रिड (electricity grid) में भेजता है और रात को मेन ग्रिड से पावर लेकर पूरे घर का लोड चलाता है। दिन में जेनरेट की गई बिजली को रात में इस्तेमाल कर आप अपना बिजली बिल लगभग शून्य (electricity bill almost zero) कर सकते हैं।
