home page

दिल्ली की ये 5 जगहें हैं खास, एंट्री करते ही शुरू हो जाती है लड़के लड़कियों की मस्ती

Delhi Nightclubs :अगर आप भी अपने दोस्तों के साथ दिल्ली घूमने जा रहे हैं और रात का लुफ्त उठाना चाहते हैं तो ये खबर आपके काफी काम की हो सकती है। दिल्ली (Delhi Nightclubs) में कई ऐसी खास जगहें है जहां पर एंट्री करते ही मस्ती का माहौल छा जाता है। आइए खबर में जानते हैं दिल्ली की इन पांच खास जगहों के बारे में। 

 | 
दिल्ली की ये 5 जगहें हैं खास, एंट्री करते ही शुरू हो जाती है लड़के लड़कियों की मस्ती

HR Breaking News (Nightlife in Delhi) यूं तो दिल्ली में घूमने की कई जगहें हैं, जहां पर आपको रात भर इंजॉय करने का मौका मिल जाता है। इन पांच जगहों (Nightclubs in Delhi) पर रात में जामवाड़ा लगा रहता है और एंट्री करते ही लड़के लड़कियों की मस्ती शुरू हो जाती है। इन जगहों पर आप अपने दोस्तों के साथ आकर रातभर इंजॉय कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में पूरी जानकारी।

 


क्लब बीडब्ल्यू है शानदार

 

नई दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी का क्लब बीडब्ल्यू (Club BW) काफी शानदार है। यहां पर आने वाला हर शख्स बढ़िया ड्रिंक्स और फूड का मजा उठा सकते हैं। इस क्लब में आपको डीजे सबसे बढ़िया मिलेगा। क्लब बीडब्ल्यू (Club BW Location) का डीजे भी लोगों का पसंदीदा है। इस क्लब में आप लगभग हर रात दोस्तों के साथ एन्जॉय करने के लिए आ सकते हैं।

ग्रेटर कैलाश का ये बार है जबरदस्त

यूं तो ग्रेटर कैलाश में भी कई बार और रेस्तरां (Lit Bar & Restaurant Cost) हैं, जहां पर आप रंगीन रातों का मजा उठा सकते हैं। लेकिन यहां का लिट बार और रेस्तरां आटालियर फूड के साथ-साथ कॉकटेल और मॉकटेल के लिए जाना जाता है। यहां पर दिल्ली और गुरुग्राम के लोग सबसे ज्यादा एन्जॉय करने के लिए आते हैं।

अगर आप ड्रिंक (Cocktails and Mocktails) करने के अलावा खाने का भी लुफ्त उठाना चाहते हैं तो ये ऑप्शन आपके लिए सही है। मस्जिद मोठ के पास ये रेस्तरां है। यहां दो लोगों का खर्च करीबन 3000 हजार के आसपास आएगा।

लोधी रोड का ये क्लब है फेमस

जब भी बात क्लब की होती है तो लोधी रोड भी स्थित क्लब द इलेक्ट्रिक रूम का नाम जरूर आता है। द इलेक्ट्रिक रूम (Best Place for Couples in Delhi) देश के बेस्ट क्लब्स में शुमार है। शनिवार और रविवार की रात यहां पर खूब क्राउड लगा रहता है। इस क्लब में आप कॉकटेल और मॉकटेल दोनों का लुत्फ उठा सकते हैं। अगर दो लोगों का खर्च के बारे में बात करें तो यहां पर ये खर्च लगभग 4 हजार रहता है।


द हॉन्ग कॉन्ग क्लब है बेस्ट

दिल्ली एरोसिटी (Delhi Aerocity) के पास द हॉन्ग कॉन्ग क्लब मौजूद है। ये क्लब दिल्ली के बेस्ट क्लब्स में से एक है। आप इस क्लब में नाचने गाने के अलावा विदेशी खाने का भी लुफ्त उठा सकते हैं। इस क्लब में विदेशी खानों का अलग ही मजा है, इसके साथ ही खूब भरमार भी है। यहां पर आप जो चाहें वो ऑर्डर कर सकते हैं। विदेशी मेहमान भी इस क्लब (The Hong Kong Club) में आते हैं। यहां दो लोगों का खर्च आपको करीबन 5 हजार रहता है।


न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी करें विजिट

न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में ही एक और पब काफी ज्यादा लोकप्रिय है। इस क्लब का नाम प्लेबॉय क्लब (Playboy Club In New Friends Colony) है। यहां भी आप पूरी रात पार्टी कर सकते हैं। दोस्तों के साथ बढ़िया फूड एन्जॉय कर सकते हैं। यहां का फूड काफी बढ़िया है। इस कल्ब में आपको बढ़िया ब्रांड के ड्रिंक मिल जाएंगे। अगर आप यहां दो लोगों के साथ जा रहे हैं तो 5000 रुपये में नाइटलाइफ एंजॉय कर सकते हैं।