home page

Delhi NCR में घुमने के लिए बेस्ट हैं ये 6 जगह, कुछ ही घंटों में की दूरी पर कर सकते हैं सैर

Tourist Places In Delhi : हर कोई घूमने का शौकिन है। लोग अपने काम से फ्री होकर फ्रेंडस के साथ या फिर फैमिली के साथ वीकेंड का अक्सर प्लान करते हैं। अगर आप भी हाल फिलहाल में कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आज हम आपको दिल्ली एनसीआर (Tourist Places Near Delhi) के मौजुद ऐसी 6 जगहों के बारे में बताने वाले हैं, जहां आप कुछ ही घंटो में पहुंचकर सुकून वाली फिलिंग का मजा ले सकते हैं।
 | 
Delhi NCR में घुमने के लिए बेस्ट हैं ये 6 जगह, कुछ ही घंटों में की दूरी पर कर सकते हैं सैर

HR Breaking News : (Delhi NCR) दिल्ली एनसीआर में भागदौड़ के बीच अगर आप किसी शांति और सुकून जगह की तलाश में है तो ये खबर आपके लिए ही हैं। आज हम आपको इस खबर में (Delhi Best Places) दिल्ली से कुछ ही दूरी पर मौजुद ऐसी जगहों के बारे में बताने वाले हैँ, जहां आप कुछ ही घंटो में जाकर आ सकते हैं। बिजी लाइफ शेड्यूल से थोड़ा वक्त निकालकर आपको इन जगहों पर जरूर विजिट करना चाहिए।

नीमराना भी है बेस्ट

अगर आप घूमने का प्लान कर रहे हैं तो नीमराना (Neemrana) का किला आपका दिल जीत लेगा। यह 15वीं सदी का किला है, जो अब एक हेरिटेज होटल में तब्दिल हो चुका है। आप चाहे तो इन किले की दीवारों से जिपलाइनिंग कर सकते हैं, पूलसाइड पर आराम करने के साथ ही वातावरण का मजा ले सकते हैं। फ्रेंडस के साथ वीकेंड मनाने के लिए यह जगह बेहद शानदार है। नोएडा(Places To Visit Near Noida) से यहां की दूरी 150 किमी है और यहां करीब 3 घंटे में पहुंच सकते हैं।

लैंसडाउन कैसे है बेहतर जगह

इसके अलावा आप चाहे तो भीड़-भाड़ से दूर शांत जगह पर जाना चाहते हैं तो लैंसडाउन (Lansdowne) जा सकते हैं, जहां आपको बहुत ही शांत वातावरण मिलेगा। हालांकि यहां मोबाइल नेटवर्क भी कम ही मिलेगा, जो आपके डिजिटल डिटॉक्स के लिए बढ़िया रहेगा। यहां तक की दूरी बस 250 किमी है आप यहां करीब 6 घंटे में पहुंच सकते हैं।

घूमने के लिए बेस्ट है मथुरा-वृंदावन

इसके अलावा , मंदिरों की घंटियां और साथ में टेस्टी स्ट्रीट फूड का मजा लेने के लिए मथुरा-वृंदावन (Mathura-Vrindavan) सबसे बेस्ट है। यहां आपको कई मंदिर देखने को मिलेंगे, जहां जाकर आपको आध्यात्मिक एहसास होगा। नोएडा से यहां की दूरी सिर्फ 140 किमी है और आप यहां तकरीबन 3।5 घंटे में पहुंच सकते हैं। इस दौरान आपको बंदरो से थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है।

भरतपुर बर्ड सेंचुरी भी है बेस्ट प्लेस में शामिल

इसके साथ ही आप चाहे तो दोस्तों के साथ केवलेदव नेशनल पार्क जा सकते हैं, जिसे भरतपुर बर्ड सेंचुरी (Bharatpur Bird Sanctuary) भी कहते हैं। ये जगह बर्ड वॉचर्स के लिए है और यहां आपको हर वक्त पक्षियों की चहचहाहट सुनाई देगी, जिससे आपको अलग ही सुकून मिलेगा। आप यहां पर पार्क में घूम (place to visit In Delhi) सकते हैं और पक्षियों को निहार सकते हैं।नोएडा से यहां तक की दूरी 180 किमी की है और आप सिर्फ 3।5 घंटे में पहुंच सकते हैं।

आगरा कैसे है घूमने के लिए बेस्ट

क्लासिक ट्रिप (Classic Trip) पर घूमने के लिए आगरा हमेशा ही लोगों का पसंदीदा ऑप्शन रहा है। आपके लिए यहां ताजमहल को सूरज की पहली किरणों के साथ देखना अलग ही एहसास कराएगा। साथ ही आप यहां अन्य चीजों का भी मजा ले सकते हैं। नोएडा से यहां की दूरी 200 किमी है और आप मात्र 3 घंटे में पहुंच सकेंगे।

गढ़ मुक्तेश्वर कैसे है फेमस

गढ़ मुक्तेश्वर (Tourist Places Near Noida) एक प्राकृति जगह है, जहां जाकर आप गंगा किनारे थोड़ा शांति और आध्यात्मिकता फिलिंग का एहसास कर सकते हैं। ये जगह गढ़ मुक्तेश्वर (Garh Mukteshwar)किसी छिपे हुए शांत खजाने से कम नहीं है। आप यहां गंगा आरती देख सकते हैं, डुबकी लगा सकते हैं और साथ ही गंगा किनारे बैठकर नदी की लहरों को निहार सकते हैं। नोएडा से यहां तक की दूरी 90 किमी है और आप यहां तकरीबन 2 घंटे में पहुंच सकते हैं।