home page

Delhi की ये हैं 4 टॉप इलेक्ट्रॉनिक मार्केट, आधे से आधे रेट में मिलता है हर सामान

Delhi - त्योहारों का मौसम आ गया है, और दिवाली-धनतेरस के कारण इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की खरीदारी में बढ़ोतरी होती है। अगर आप दिल्ली में अच्छी डील की तलाश में हैं, तो आप कुछ चुनिंदा बाजारों का रुख कर सकते हैं। इन बाजारों में आपको अपनी पसंद के उपकरण उचित मूल्य पर मिल सकते हैं, जिससे आपकी खरीदारी और भी फायदेमंद बन जाएगी-

 | 
Delhi की ये हैं 4 टॉप इलेक्ट्रॉनिक मार्केट, आधे से आधे रेट में मिलता है हर सामान

HR Breaking News, Digital Desk- (Diwali 2025) त्योहारों का मौसम आ गया है, और दिवाली-धनतेरस के कारण इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की खरीदारी में बढ़ोतरी होती है। लोग टीवी, स्मार्टफोन (smartphone), लैपटॉप, वॉशिंग मशीन जैसे उपकरणों को खरीदने के लिए तैयार हैं, और त्योहारी छूट का लाभ उठा रहे हैं।

 

 

अगर आप दिल्ली में अच्छी डील की तलाश में हैं, तो आप कुछ चुनिंदा बाजारों का रुख कर सकते हैं। इन बाजारों में आपको अपनी पसंद के उपकरण उचित मूल्य पर मिल सकते हैं, जिससे आपकी खरीदारी और भी फायदेमंद बन जाएगी। (Delhi famous electronic market)

यहां आपको कई तरह के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और गैजेट्स (gadgets) सस्ते दाम में मिल जाएंगे। दिल्ली के ये इलेक्ट्रॉनिक मार्केट काफी लोकप्रिय हैं। यहां केवल दिल्ली से ही नहीं बल्कि आस पास के राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, हरियाणा (Haryana) और बाकी जगहों से भी लोग खरीदारी करने के लिए आते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से - 

नेहरू प्लेस-

नेहरू प्लेस (Nehru place) की गिनती देश के बड़े आईटी बाजारों में की जाती है। दूसरी जगहों की तुलना में यहां आप कम कीमत पर इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हैं। दिवाली के मौके पर आप यहां से लैपटॉप, स्मार्टफोन, वॉशिंग मशीन आदि चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। 

करोल बाग-

करोल बाग (karol bagh) भी दिल्ली का काफी लोकप्रिय इलेक्ट्रॉनिक मार्केट है। यहां आपको कई तरह के इलेक्ट्रॉनिक सामान मिल जाएंगे। इसके अलावा आप यहां से कम रेट पर फोन, उसकी एसेसरीज और बाकी उपकरण खरीद सकते हैं। 

पालिका बाजार-

पालिका बाजार (Palika Bazaar) दिल्ली के राजीव प्लेस के पास स्थित है। यहां आपको सस्ते इलेक्ट्रॉनिक सामान मिल जाएंगे। गौर करने वाली बात है कि यहां पर ज्यादातर सामान लोकल कंपनियों के होते हैं। 

चांदनी चौक, लाजपत नगर और भागीरथ पैलेस-

चांदनी चौक (chandani chowk) और लाजपत नगर (lajpat nagar) भी दिल्ली के काफी लोकप्रिय मार्केट हैं। यहां से आप सस्ती कीमत पर अच्छे और टिकाऊ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खरीद सकते हैं। इसके अलावा भागीरथ पैलेस भी काफी मशहूर इलेक्ट्रॉनिक मार्केट है। यहां आपको सस्ते में झालर और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण (electronic equipment) मिल जाएंगे।