home page

Nightlife के लिए मशहूर हैं नोएडा के ये क्लब, इन तीन में मिलेगी फ्री एंट्री

Best Nightlife In Noida - अगर आप नोएडा में रहते हैं और अपने दोस्तों या पार्टनर के साथ नाइट लाइफ एंजॉय करना चाहते हैं तो नोयडा में ऐसे बहुत से क्लब हैं जहां आप पूरी रात पार्टी कर सकते हैं। यहां पर शाम होते ही युवाओं का जमावड़ा लगना शुरू हो जाता है। तीन क्लब तो ऐसे हैं जहां फ्री एंट्री मिलती है। 

 | 
Nightlife के लिए मशहूर हैं नोएडा के ये क्लब, इन तीन में मिलेगी फ्री एंट्री

HR Breaking News (ब्यूरो)। नोएडा शहर अपनी नाइटलाइफ के लिए लोगों के बीच काफी मशहूर है। चाहे आप दोस्तों के साथ घूमना चाहते हों या अपने पार्टनर के साथ पार्टी करना चाहते हों, यह जगह आपको बिल्कुल खास महसूस कराती है। अगर आपको पार्टी करना और मौज-मस्ती करना पसंद है तो आपको नोएडा में कई ऐसी जगहें मिल जाएंगी जो आपको नाइटलाइफ का मजा देंगी। यहां ऐसे कई क्लब और रेस्टोरेंट हैं, जहां शाम होते ही युवाओं का जमावड़ा लगना शुरू हो जाता है। आइए जानते हैं नोएडा के उन क्लबों के बारे में जहां आप रात 12 बजे तक मौज-मस्ती कर सकते हैं।

लोन नहीं भरने वालों के पास भी हैं ये 5 अधिकार, RBI ने जारी किए दिशा निर्देश

नोएडा पब एक्‍सचेंज


नोएडा के सेक्टर 18 में पब एक्सचेंज दिल्ली एनसीआर का सबसे अच्छा क्लब माना जाता है। यहां शराब की कई वैरायटी उपलब्ध हैं। यहां एक लाइव बैंड है, जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। इसे सुनने के बाद लोगों का यहां से लौटने का मन ही नहीं करता है। अगर ड्रिंक्स की बात करें तो आप डेथ फ्रैपे, वॉटरमेलन पैशन फ्रूट मोजिटो और शर्ली टेम्पल ट्राई कर सकते हैं। यह क्लब दोपहर 12:30 बजे से रात 11:55 बजे तक खुला रहता है, आप यह खूब एन्जॉय कर सकते हैं।


ब्‍लू क्‍लब और लाउंज


ब्लू क्लब और लाउंज नोएडा के सेक्टर 18 में स्थित है। यहां आप अपने दोस्तों के साथ कॉकटेल पार्टी का मजा ले सकते हैं। अगर आप यहां आ रहे हैं तो यहां के मुगलई व्यंजनों का स्वाद ले सकते हैं। 1800 रुपये में दो लोग यहां पूरी रात एन्‍जॉय कर सकते हैं।


द आयरिश हाउस

Property Document : रजिस्ट्री कराने से नहीं बनेंगे प्रॉपर्टी के मालिक, ये डॉक्यूमेंट है इंपॉर्टेंट

नोएडा के सेक्टर 18 में स्थित इस क्लब की रात बेहद रंगीन होती है और इसकी रंग-बिरंगी खिड़कियां यहां आने वाले लोगों को आकर्षित करती हैं। इस क्लब में कॉन्टिनेंटल, यूरोपीय और अमेरिकी फूड भी उपलब्ध हैं। यह क्लब दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तक खुला रहता है। आप सप्ताह के किसी भी दिन यहां आने का प्लान बना सकते हैं।