Tourist Place : कम बजट में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये खूबसूरत जगहें, दूर दूर से आते हैं लोग
HR Breaking News (ब्यूरो)। अगर आप घूमने-फिरने के शौकीन हैं तो यह जानकारी आपके काम की है। देश भर में वैसे तो घुमनें की कई जगहें है लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे है उन खास जगहों के बारे में जहां आप बेहद कम खर्चे में भी घुम सकते है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पास भीघूमने के लिए कई बेहतरीन जगहें हैं जहां जाने के लिए आप वीकेंड में एक ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
अक्सर लंबे समय तक एक जगह रहने पर कोई भी शहर शरीर और दिमाग के लिए दमघोंटू और तनावपूर्ण हो जाता है। ऐसे में अपनी बैटरी को रिचार्ज करने के लिए एक छोटी यात्रा करना बहुत जरूरी है। दिल्ली से 500 किमी के भीतर घूमने लायक कई ऐसी जगहें हैं जहां पर जाना आपको सुकून देगा।
1. मुक्तेश्वर, उत्तराखंड
मुक्तेश्वर बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच एक छोटा सा पहाड़ी शहर है। यह 350 साल पुराने शिव मंदिर का घर है जिसे मुक्तेश्वर धाम के नाम से जाना जाता है और यह एडवेंचर एक्टिविटी और हिमालय के लुभावने दृश्यों के लिए फेमस है। बता दें कि दिल्ली और मुक्तेश्वर के बीच की दूरी लगभग 330 किमी है। यहां आप कार से लगभग साढ़े 7 घंटे में पहुंच सकते हैं।
2. रानीखेत, उत्तराखंड
रानीखेत उत्तराखंड के सबसे फेमस टूरिस्ट प्लेस में से एक है। यहां के बेहतरीन दृश्य आपका मनमोह लेंगे। रानीखेत के प्राकृतिक दृश्य आपको मानसिक शांति का अनुभव करा सकते हैं। दिल्ली और मुक्तेश्वर के बीच की दूरी लगभग 340 किमी है, और कार के जरिये आप लगभग साढ़े 6 घंटे में यहां पहुंच सकते हैं।
3. सरिस्का, राजस्थान
अरवलाई रेंज पर स्थित सरिस्का बाघ, तेंदुए सहित विभिन्न वन्यजीव प्रजातियों का घर है। यह प्रकृति और पक्षी प्रेमियों के लिए घूमने की बेस्ट जगह है। यह दिल्ली से केवल 217 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और यहां पर 2 घंटे में पहुंचा जा सकता है।
5. आगरा, उत्तर प्रदेश
दिल्ली से 250 किलोमीटर के भीतर और 3 घंटे में कार से पहुंचा जा सकने वाला, आगरा प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। दिल्ली से लोग अक्सर प्यार के शहर आगर की यात्रा करने के लिए पहुंचते हैं। यहां स्थित ताज महल पर्यटकों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र है। आगरा, उत्तर प्रदेश राज्य में यमुना तट पर स्थित एक छोटा और खूबसूरत शहर है।
4. कुल्लू, हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में खूबसूरत घाटियां मौजूद हैं। 1230 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह पर्यटन के लिहाज से एक बेहद खूबसूरत स्थान है। कुल्लू दिल्ली से 511 किमी दूर स्थित है और कार से यहां 9 घंटे में पहुंचा जा सकता है।