Travel Tips : विंटर ट्रेवलिंग के लिए करें दिल्ली के पास की इन जगहों का दीदार, यादगार बन जाएगी ट्रिप
Travel Tips In October : अक्टूबर के महीने में न तो अधिक गर्मी होती है और न ही ज्यादा ठंड होती है तो इसलिए ये महीना घूमने के लिए एकदम परफेक्ट होता है। इस समय में मौसम काफी सुहाना हो जाता है। अगर आप भी इस महीने घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आज हम आपको दिल्ली (Tourist Places Near Delhi) के आस-पास मौजुद ऐसी जगहों के बारे में बताने वाले हैं, जिनका दिदार कर आपकी ट्रिप यादगार बन जाएगी।
HR Breaking News (Travel Tips) इस गुलाबी मौसम में अगर आप चाहे तो छोटी-सी ट्रिप प्लान कर सकते हैं। आज हम आपको दिल्ली के आस-पास की कुछ ऐसी जगहों (Tourist Places Near Delhi) के बारे में बताएंगे जहां घूमने के लिए अक्टूबर का महीना बेस्ट हो सकता है। दिल्ली के पास की इन जगहों का दीदार कर आपकी ट्रिप यादगार बन जाएगी। आइए खबर में जानते हैं इन जगहों के बारे में।
जयपुर में करें विजिट
राजस्थान की राजधानी जयपुर (Jaipur visit place) को पिंक सिटी के नाम से भी जाना जाता है। अक्टूबर में जयपुर का मौसम काफी सुहावना हो जाता है। यहां आप हवा महल, आमेर किला, जल महल, और सिटी पैलेस जैसी कई ऐतिहासिक स्थलों में विजिट कर सकते हैं। इसके साथ ही आप लोकल बाजारों में शॉपिंग करने और राजस्थानी व्यंजनों का स्वाद ले सकते हैं। इसके अलावा जयपुर का मार्केट भी शापिंग के लिए काफी मशहूर है और यहां के खाने का स्वाद तो दुनियाभर में प्रचलित है।
आगरा भी है घूमने के लिए बेस्ट
आगरा शहर में ताजमहल के बारे में कौन नहीं जानता है। अक्टूबर में आगरा (Agra best places) का मौसम घूमने के लिए बेस्ट है। यहां आप ताजमहल के साथ ही आगरा किला, फतेहपुर सीकरी, और इतिमद-उद-दौला में भी विजिट कर सकते हैं। इसके अलावा आप काफी अस्थेटिक फोटोज क्लिक कर सकते हैं। इतना ही नहीं आगरा की लाजवाब डिशेज आपके ट्रिप (Tourist Places in Delhi) को बिल्कुल परफेक्ट बना देंगी।
मनाली में करें ट्रिप का प्लान
वहीं, मनाली (Manali best places) हिमाचल प्रदेश की एक खूबसूरत टूरिस्ट स्पॉट कहलाता है। अक्टूबर में मनाली का मौसम ठंडा, लेकिन सुहावना लगता है। आप मनाली में ट्रैकिंग, पैराग्लाइडिंग, और रिवर राफ्टिंग जैसी एडवेंचरस एक्टिविटीज का आनंद भी ले सकते हैं। इसके साथ ही आप हिमाचल प्रदेश के स्थानीय संस्कृति और खानपान का एक्सपीरियंस भी ले सकते हैं।
रणथंभौर भी है बेस्ट
वहीं, राजस्थान का एक मशहूर टाइगर रिजर्व रणथंभौर (Ranthambore best places)है। अक्टूबर का महीना रणथंभौर घूमने का सबसे बेस्ट टाइम होता है और साथ ही, अक्टूबर टाइगर सफारी का बेस्ट समय होता है। आप इस महीने में यहां जंगलों में सफारी कर सकते हैं और बाघों के साथ-साथ अन्य वन्य जीवों को निहार कर सकते हैं। प्रकृति में समय बिताने और पशु-पक्षी प्रेमियों के लिए यह अलग ही एक्सपीरियंस हो सकता है।
भरतपुर में करें विजिट
आप चाहे तो घूमने के लिए भरतपुर (Bharatpur) में जा सकते हैं। भरतपुर में बर्ड सेंचुरी, केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान भी मौजुद है। यह जगह अक्टूबर के महीने में घूमने (travel destination) के लिए एकदम बेस्ट है। इस समय कई प्रवासी पक्षियां यहां रहने के लिए आते हैं, जिनका दीदार आपको एक बार तो जरूर करना चाहिए। यहां पर आपको पक्षियों की खूबसूरती देखने को मिलेगी।
