hrbreakingnews.com

Delhi के इस बाजार में मिलते हैं ट्रेंडी बैग्स, लड़कियों के लिए शॉपिंग का बेस्ट ऑप्शन

Delhi Cheap Bag Market : अगर आप भी ट्रेंडी बैग्स की खरीदी करने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काफी काम की हो सकती है। दिल्ली में कई ऐसे बाजार है जहां पर आपको काफी कम कीमत में ही ट्रेंडी बैग्स (Bag Market) मिल जाते हैं। ये मार्केट लड़कियों के लिए बेस्ट रहने वाले हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।

 
Delhi के इस बाजार में मिलते हैं ट्रेंडी बैग्स, लड़कियों के लिए शॉपिंग का बेस्ट ऑप्शन

HR Breaking News (Cheap Bag Market) त्योहारों का सीजन करीब आ रहा है। ऐसे में अगर आप भी ट्रेंडी बैग्स की खरीदी करने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काफी काम की हो सकती है। दिल्ली (Cheap Bag Market in Delhi) में कई ऐसे बाजार हैं जहां पर आपको काफी कम कीमत में ही ट्रेंडी बैग्स मिल जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसे बाजार के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर ट्रेंडी बैग काफी कम कीमत में ही मिल जाते हैं। यह बाजार लड़कियों के लिए बेस्ट रहने वाले हैं।

 


इस समय तक लगता है बाजार

 

दिल्ली में कनॉट प्लेस के पास जनपथ मार्केट (Janpath Market for bags) है। यहां पर जैसे ही आप अंदर जाते हैं तो आपको लगता है कि आप किसी बैग की दुनिया में पहुंच गए है। इस बाजार में एक से बढ़ एक बैग आपको मिल जाते हैं। यह बैग बाजार सुबह 11 बजे से लेकर रात 10 बजे तक खुला रहता है। 

 


विदेशी ब्रांडेड बैग का भी है भंडार

 

दिल्ली के इस बैग मार्केट से  बैग को खरीदने के लिए पूरे देश भर से लड़कियां पहुंच जाती है। सिर्फ इतना ही नहीं विदेशी टूरिस्टों को भी यह बाजार काफी ज्यादा पसंद है। इस बार की खासियत यह है कि यहां पर इंडियन बैग ब्रांड (Indian Bag Brand) से लेकर विदेशी ब्रांडेड बैग तक मिलते हैं।


सिर्फ इतने रुपये से शुरू हो जाते हैं बैग 

इस बैग मार्केट में आपको ब्रांडेड बैग मिल जाते हैं। शोरूम या ऑनलाइन (Online bags brand) आपको हजारों या लाखों में बैग मिल जाते हैं। इन बैग्स की कीमत यहां पर सिर्फ 200 रुपए से लेकर 500 रुपए तक मिलती है। इस वजह से इस बाजार में बैग खरीदने वालों की लाइन लग जाती है।


काफी कम कीमत में ही मिल जाते हैं ब्रेंडिड बैग्स 

हालांकि इस बाजार की एक बात है जोकि लोग नहीं जानते हैं कि यहां पर ब्रांडेड बैगों (Branded bags) की कॉपी की बिक्री की जाती है। हालांकि कॉपी को इस तरह से तैयार किया जाता है कि एक बार में तो आप भी पहचान नहीं सकते हैं कि ये ब्रांडेड बैग है या नकली। यही कारण है कि यहां पर ब्रांडेड बैग काफी कम कीमत में ही मिल जाते हैं।


लग्जरी हैंड बैग की है वैरायटी 

दिल्ली एनसीआर का ये सबसे बड़ा मार्केट जाता है। यहां पर इतनी बैग की वैरायटी मिल जाती है जितनी देश के किसी भी मार्केट में आपको देखने के लिए नहीं मिलेंगी। यहां पर लग्जरी हैंड बैग (Luxury hand bags in Delhi) से लेकर बड़े बैग तक मिल जाते हैं। अगर आप कपड़े के बैग की शौकीन नहीं है तो भी आप इस बाजार को विजिट कर सकते हैं। यहां पर लड़कियों के लिए हर तरह के बैग मिलते हैं। 200 रुपए से लेकर 500 रुपए में आप लक्जरी बैग खरीद सकती हैं।