home page

Wine Beer : शराब पीने के बाद पीना चाहिए ऐसा पानी, शरीर में नहीं होगा नुकसान

How To Drink Water : शराब पीने वालों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रही है। ऐसे में आपको पानी पीने का भी सही तरीका मालूम होना चाहिए, आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि शराब पीने के बाद अगर आप इस पानी का सेवन करेंगे तो आपके शरीर में कोई नुकसान नहीं होगा, आइए खबर में जानते हैं इसके बारे में पूरी जानकारी।

 | 
Wine Beer : शराब पीने के बाद पीना चाहिए ऐसा पानी, शरीर में नहीं होगा नुकसान

HR Breaking News, Digital Desk -आपने सुना ही होगा कि जल जीवन है। पीने से पहले पानी का तापमान भी ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि यह आपकी सेहत पर गहरा असर डालता है। कुछ लोग नॉर्मल पानी के फायदे (Benefits of normal water) गिनाते हैं, तो कुछ गुनगुने पानी को ज्यादा फायदेमंद बताते हैं। आपके दिमाग में भी ये सवाल आता है तो खुद डॉक्टर से इसका जवाब जान लें।


पानी पीने का सही तरीका (right way to drink water) यह है कि आप पहले ये देख लें कि आप कब और किस चीज के बाद पानी पी रहे हैं। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. रेखा राधामोनी के अनुसार, आयुर्वेद में साफ-साफ बताया गया है कि कब किसको कैसा पानी पीना चाहिए। यह जानकारी अष्टांग हृदयम सूत्र स्थान में दी गई है।


शराब के बाद पिएं ऐसा पानी


वैसे तो शराब ही नहीं पीनी चाहिए, यह आपके लिवर-किडनी को खराब कर देती है और कैंसर भी बनाती है। लेकिन अगर आप इसके बाद नॉर्मल रूम टेंप्रेचर का पानी नहीं पिएंगे तो यह नुकसान जल्दी और गंभीर हो सकता है। क्योंकि शराब डिहाइड्रेट करती है और नॉर्मल पानी हाइड्रेशन के लिए बेस्ट है।


इस वक्त भी नॉर्मल पानी ज्यादा फायदेमंद


थकान या चक्कर होने पर
धूप से आने पर
बेहद प्यास लगने पर
ब्लीडिंग डिसऑर्डर होने पर
फूड पॉइजनिंग होने पर


 
आयुर्वेद में इसे बताया गया है नॉर्मल पानी


आयुर्वेदिक डॉक्टर के मुताबिक आयुर्वेद में नॉर्मल पानी बनाने का भी तरीका बताया गया है। आपको सबसे पहले पानी को उबालकर शुद्ध करना चाहिए और उसके बाद वातावरण के तापमान तक ठंडा होने देना चाहिए।
गुनगुना पानी पीने का बेस्ट टाइम
गुनगुना पानी पीने का बेस्ट टाइम
​भूख में कमी होने पर
पाचन कमजोर होने पर
गले में सूजन या दर्द होने पर
बुखार, खांसी, जुखाम होने पर
दर्द-अकड़न होने पर
पेट फूलने पर


डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।