home page

Winter Cloth Markets : सर्दियों में चाहते हैं शापिंग का मजा तो दिल्ली के इन टॉप मार्केट को करें एक्सप्लोर

Shopping Winter Cloths : राजधानी दिल्ली में अब सर्दियों की शुरुआत हो गई है और सर्दियों की शुरुआत के साथ ही अगर आप भी शापिंग करने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। आज हम आपको इस खबर में दिल्ली के ऐसे मार्केट के बारे में बताने वाले हैं, जहां एक्सपलोर कर आप बेहद कम कीमत में शापिंग का मजा ले सकते हैं। आइए खबर में जानते हैं दिल्ली (Shopping Winter Cloths) के ऐसे मार्केट के बारे में।
 | 
Winter Cloth Markets : सर्दियों में चाहते हैं शापिंग का मजा तो दिल्ली के इन टॉप मार्केट को करें एक्सप्लोर

HR Breaking News (Winter Cloths Markets) दिल्ली में ठंड का आगमन हो चुका  है और ऐसे में इस सर्दियों के सीजन में गर्म कपड़ों और जैकेट्स की डिमांड तेजी से बढ़ जाती है। अगर आप भी इन दिनों शापिंग का प्लान कर रहे हैं तो दिल्ली के इन टॉप मार्केट (Delhi Best Markets) में आप बजट में स्टाइलिश कपड़े खरीद सकते हैं। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि दिल्ली के ये टॉप मार्केट कौन से हैं।

 

 

कनॉट प्लेस का फेमस पालिका बाजार 


दिल्ली के कनॉट प्लेस में एक ओर मार्केट मौजुद है और ये मार्केट पालिका बाजार (Delhi Ka Palika Bajar) है। इस मार्केट में 500 रुपये की हुडी और 700 रुपये की लेदर जैकेट बेस्ट क्वालिटी देखने को मिलती है। इस मार्केट में आपको फैशनेबल कपड़ों के साथ जूते और एक्सेसरीज भी देखने को मिलती है।

दिल्ली का बेस्ट मार्केट


दिल्ली का जाफराबाद मार्केट (Jafrabad Market in Delhi) भी ठंडे कपड़ो के लिए दुनियाभर में फेमस है। दिल्ली के इस मार्केट में 200 रुपये से शुरू होने वाली जैकेट्स मिल जाती है और खासतौर पर डेनिम और ट्रेंडी वूलन कलेक्शन के चलते दिल्ली का ये मार्केट युवाओं की पहली पसंद बनी हुई है।


मोनेस्ट्री मार्केट भी है फेमस 


दिल्ली का मोनेस्ट्री मार्केट (Monastery Market in Delhi) भी सस्ते कपड़े के लिए खूब जाना जाता है। मोनेस्ट्री मार्केट मजनू का टीला के पास मौजुद है और दिल्ली के इस मार्केट में जींस, हुडीज और लेटेस्ट विंटर फैशन का कम कीमत में बेहतर कलेक्शन देखने को मिलता है। इस मार्केट में आपको फैशनेबल कपड़ों के साथ सर्दियों के स्पेशल ऑफर भी देखने को मिलते हैं।

ये दोनों मार्केट भी है बेस्ट


सर्दियों के कपड़ों की शापिंग के लिए आप करोल बाग (Delhi Karol Bagh Market) और लाजपत नगर (Delhi Lajpat Nagar Markets) दोनों मार्केट्स में विजिट कर सकते हैं। इन मार्केट में आपको बेहद कम कीमत में स्वेटर, मफलर, कोट, जैकेट और शूज कई वैरायटी में देखने को मिलेंगे। इन मार्केट में फैशन और बजट का बेहतरीन मेल देखने को मिलता है।