home page

Haryana Vidhan Sabha हरियाणा विधानसभा मे हुआ AAP की जीत का जिक्र, भाजपा विधायकों ने पार्टी को दी ये सलाह

Haryana Vidhan Sabha दिल्ली (delhi) के बाद पंजाब (punjab) में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली आम आदमी पार्टी (aap)की चर्चा आम आदमी के साथ राजनीतिक दलों के बीच भी है। माना जा रहा है दिल्ली और पंजाब के बाद अब आम आदमी पार्टी हरियाणा (Haryana)में पूरा जोर लगाएगी।
 
 | 

HR Breaking News, दिल्ली के बाद पंजाब में ऐतिहासिक जीत कर आखिल भारतीय राजनीति में दमदार दस्तक देने वाली आम आदमी पार्टी की कामयाबी ने हरियाणा में भाजपा और कांग्रेस दोनों को बेचैन कर दिया है। यह वजह है कि आम आदमी पार्टी के दिल्ली के बाद पंजाब में भी सरकार बनाने का मुद्​दा मंगलवार को हरियाणा विधानसभा में गूंजा।

 

यह भी जानिए

हरियाणा की नारनौंद विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक रामकुमार गौतम ने सदन में एक जातिसूचक कहावत कहते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल को हल्के में न लें भारतीय जनता पार्टी सरकार। राजकुमार गौतम ने यह भी कहा कि पंजाब और दिल्ली के बाद हरियाणा में भी सरकार बनाने का लक्ष्य अरविंद केजरीवाल का है। इसे समझो और अब सरकार को सभी विधायकों को साथ लेकर चलना चाहिए।


उधर, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डाक्टर कमल गुप्ता के हस्तक्षेप के बाद स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने वैश्य बिरादरी पर सुनाई गई कहावत को सदन की कार्यवाही से निकाल दिया गया है। इसके बाद रामकुमार गौतम ने भी जातिसूचक शब्दों को वापस लेते हुए कहा कि वे तो सदन का ध्यान सिर्फ अरविंद केजरीवाल की तरफ आकर्षित करना चाहते थे।

यह भी जानिए

हरियाणा के दो पूर्व मंत्री व दो पूर्व विधायक आप में शामिल
वहीं, इससे पहले सोमवार को हरियाणा के दो पूर्व मंत्रियों और दो पूर्व विधायकों सहित दस अन्य नेताओं ने आम आदमी पार्टी पार्टी ज्वाइन की। पूर्व मंत्री बलबीर सिंह सैनी, हरियाणा कांग्रेस के उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री बिजेंद्र कादियान, गुरुग्राम से पूर्व विधायक उमेश अग्रवाल, पानीपत के समालखा से पूर्व विधायक रविंद्र कुमार नई दिल्ली स्थित आम आदमी पार्टी के मुख्यालय में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, राज्यसभा सदस्य एनडी गुप्ता और हरियाणा प्रभारी डाक्टर सुशील गुप्ता ने सभी को पार्टी ज्वाइन कराई। 

यह भी जानिए


गौरतलब है कि उमेश अग्रवाल का 2019 में भाजपा ने टिकट काट दिया था। तब से अग्रवाल भाजपा से नाराज चल रहे हैं। उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में ही 2016 में हरियाणा में सरकार का नेतृत्व बदलने के लिए कुछ विधायक एकत्र हुए थे। बाद में इन विधायकों की सुधारक विधायक के रूप में पहचान बनी थी। इनके अलावा हरियाणा में सोहना के जावेद अहमद, घरौंडा के अशोक मित्तल, फरीदाबाद के कमल सिंह तंवर, खेमी ठाकुर, असंध के परमिंद्र सिंह, अमनदीप सिंह, धर्म सिंह गुर्जर, गुलाब सिंह सरपंच,जगत सिंह,सरदार आजाद सिंह भी आप में शामिल हुए।