hrbreakingnews.com

1121 धान का भाव 2026 : 1121 बासमती धान पर एक और अपडेट, मंडी में 5 हजार से कम लगा रेट

1121 धान का भाव 2026 : 1121 धान पर एक और नया अपडेट आया है। इस धान के सीजन में 1121 धान की चौथी बोली खुली है। भाव 5000 से नीचे लगा है। हालांकि 1509 के भाव में तेजी बरकरार है। देशभर की मंडियों में आज किसानों के लिए बारिश भी आफत बनकर आई है, जिससे किसानों को भारी नुकसान होने की आशंका है। 
 
1121 धान का भाव 2026 : 1121 बासमती धान पर एक और अपडेट, मंडी में 5 हजार से कम लगा रेट

HR Breaking News (1121 Dhan ka bhav 2026) धान की कीमत इस बार किसानों को उनकी मेहनत का फल कुछ हद तक दिला रही है। अच्छे रेट मिलना किसानों को मजबूती देगा। वहीं, अब 1509 के साथ-साथ मंडियों में 1121 धान की आवक भी शुरू हो चुकी है। 1121 धान की कीमत में तेजी देखी जा रही है। वहीं, 1509 धान के रेट भी लगातार बढ़ रहे हैं। चलिए जानते हैं देशभर की मंडियों में धान की कीमत क्या रही है। 

 


बारिश से मंडियों से लेकर खेतों तक में नुकसान (Dhan ki kimat)


किसानों के लिए पश्चिमी विक्षोभी की बारिश आफत बनकर आई है। किसानों की मंडी में पड़ी फसल तो खेत में खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा है। पंजाब, हरियाणा, यूपी के इलाकों में धान, नरमा आदि फसलों को नुकसान पहुंचा है। किसानों को नुकसान का अभी आंकलन नहीं किया जा सकता और बारिश का सिलसिला जारी है।  

 


1121 धान की कीमत  (1121 Dhan Price)

 


1121 धान की नई कीमत बाजार से सामने आई है। दिल्ली की नजफगढ़ मंडी में 1121 धान पहुंचा था। यहां किसान को रेट 5000 से कम मिला, फिर भी पिछले कई साल बाद इतना रेट मिल पाया है। किसान को 1121 की 4990 रुपये प्रति क्विंटल की कीमत मिली है। इस बार विश्वभर में अलनीनो के कारण फुड संकट का खतरा है। ऐसे में किसानों को फसलों की कीमत अच्छी मिल रही है। 

 

मंडियों में 1509 व 1692 धान की कीमत (Mandi me 1509 Dhan ki kimat)
मंडी भाव
बिलासपुर मंडी में 1509 धान की कीमत कंबाइन 3,750 रुपये प्रति क्विंटल
समालखा मंडी में 1509 धान की कीमत कंबाइन 4,081 रुपये प्रति क्विंटल
छिबरामऊ मंडी में 1509 धान की कीमत 3,800 रुपये प्रति क्विंटल
घरौंडा मंडी में 1509 धान की कीमत 4,050 रुपये प्रति क्विंटल
डिबाई मंडी में 1509 धान की कीमत कंबाइन  3,850 रुपये प्रति क्विंटल
करनाल मंडी में 1509 धान की कीमत 3,860 रुपये प्रति क्विंटल
डिबाई हाथ मंडी में 1509 धान की कीमत 4,200 रुपये प्रति क्विंटल
हांसी मंडी में 1509 धान की कीमत कंबाइन 4,000 रुपये प्रति क्विंटल
अमृतसर मंडी में 1509 धान की कीमत 4,400 रुपये प्रति क्विंटल
जहांगीराबाद मंडी में 1509 धान की कीमत कंबाइन टॉप 3,931 रुपये प्रति क्विंटल
कलायत मंडी में 1509 धान की कीमत कंबाइन 4,050 रुपये प्रति क्विंटल
जहांगीराबाद मंडी में 1509 धान की कीमत हाथ टॉप 4,300 रुपये प्रति क्विंटल
टोहाना मंडी में 1509 धान की कीमत कंबाइन 4,170 रुपये प्रति क्विंटल
फाजिल्का मंडी में 1692 धान की कीमत 4,340 रुपये प्रति क्विंटल
बुलंदशहर मंडी में 1509 धान की कीमत कंबाइन 3,901 रुपये प्रति क्विंटल
फतेहाबाद मंडी में 1509 धान की कीमत 4,265 रुपये प्रति क्विंटल
बुढलाडा मंडी में 1509 धान की कीमत 4,300 रुपये प्रति क्विंटल
जींद मंडी में 1509 धान की कीमत 4,421 रुपये प्रति क्विंटल
सिरसा मंडी में 1509 धान की कीमत 4,225 रुपये प्रति क्विंटल
बुलंदशहर मंडी में 1509 धान की कीमत हाथ 4,300 रुपये प्रति क्विंटल
उकलाना मंडी में 1509 धान की कीमत 4,250 रुपये प्रति क्विंटल
जगराओं मंडी में 1509 धान की कीमत 4,345 रुपये प्रति क्विंटल
कोसी कलां मंडी में 1509 धान की कीमत 3,780 रुपये प्रति क्विंटल
रतिया मंडी में 1509 धान की कीमत 4,294 रुपये प्रति क्विंटल
मुक्तसर मंडी में 1509 धान की कीमत 4,370 रुपये प्रति क्विंटल
होडल मंडी में 1509 धान की कीमत 3,750 रुपये प्रति क्विंटल
जाखल मंडी में 1509 धान की कीमत 4,360 रुपये प्रति क्विंटल
कोटकपूरा मंडी में 1509 धान की कीमत कंबाइन 4,390 रुपये प्रति क्विंटल
डबरा मंडी में 1509 धान की कीमत 3,825 रुपये प्रति क्विंटल
नरेला मंडी में 1509 धान की कीमत 3,900 रुपये प्रति क्विंटल
निगधू मंडी में 1509 धान की कीमत हाथ  4,370 रुपये प्रति क्विंटल
समाना मंडी में 1509 धान की कीमत 4,390 रुपये प्रति क्विंटल
खैर मंडी में 1509 धान की कीमत हाथ 4,275 रुपये प्रति क्विंटल
पानीपत मंडी में 1509 धान की कीमत हाथ 4,400 रुपये प्रति क्विंटल
पातड़ां मंडी में 1509 धान की कीमत 4,350 रुपये प्रति क्विंटल
अलीगढ़ मंडी में 1509 धान की कीमत कंबाइन 3,880 रुपये प्रति क्विंटल
पिल्लूखेड़ा मंडी में 1509 धान की कीमत हाथ 4,445 रुपये प्रति क्विंटल
जंडियाला गुरु मंडी में 1509 धान की कीमत 4,360 रुपये प्रति क्विंटल
मतलौडा मंडी में 1509 धान की कीमत कंबाइन से कटी 4,298 रुपये प्रति क्विंटल
अलीगढ़ मंडी में 1509 धान की कीमत हाथ से कटी 4,275 रुपये प्रति क्विंटल
मतलौडा मंडी में 1509 धान की कीमत हाथ से कटी 4,568 रुपये प्रति क्विंटल
तरनतारन मंडी में 1509 धान की कीमत 4,380 रुपये प्रति क्विंटल