hrbreakingnews.com

1121 Dhan Price Today : 1121 धान की आवक धीमी, 1718 धान में रिकॉर्ड तेजी, 1509 के भी उछले दाम

1121 Dhan Price Today : मंडी में 1121 धान की आवक काफी धीमी है। वहीं, 1509 का बाजार लगातार तेज है। 1718 धान की कीमत में भी काफी अच्छी तेजी आई है। मंडी में धान की आवक लगातार जारी है और इस बार धान की कीमत किसानों को अपेक्षाकृत मिला है। चलिए जानते हैं मंडी में धान की कीमत क्या चल रही है।

 
1121 Dhan Price Today : 1121 धान की आवक धीमी, 1718 धान में रिकॉर्ड तेजी, 1509 के भी उछले दाम

HR Breaking News (1121 Dhan ka rate today) देशभर की मंडियों में धान की कीमत में तेजी देखने को मिल रही है। अलग-अलग मंडियों में धान के दाम में तेजी से किसानों को लाभ हो रहा है। मंडी में धान का रेट (1121 Dhan ka rate) आगे भी तेज ही रहने की उम्मीद है। हालांकि किसानों के ऊपर संकट के बादल जरूर मंडरा रहे हैं और मंड़ियों में पड़ी फसल और खेतों में खड़ी फसल के लिए पश्चिमी विक्षोभ का संकट बना हुआ है। कई जगहों पर बारिश व ओलावृष्टि से नुकसान भी हुआ है। 

 


1718 धान की कीमत काफी तेज (1718 Dhan ki kimat)
मंडी में बासमती धान की किस्म 1718 बासमती धान (1718 Basmati Dhan Price) का भाव इस बार की रिकॉर्ड तेजी पर पहुंच गया है। आज गन्नौर की मंडी में 1718 बासमती धान की कीमत 4731 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गई है। ऐसे में कयास लगाई जा रही है कि धान की इस किस्म में 5000 रुपये प्रति क्विंटल तक का रेट देखने को मिल सकता है। 

 

कहां क्या चल रही है धान की कीमत (Dhan ki kimat update)
मंडी धान
रतिया मंडी में 1509 धान की कीमत हाथ से कटी हुई 4361 रुपए ऊपर प्रति क्विंटल
शाहजहांपुर मंडी में 1509 धान की कीमत हाथ से कटी हुई ₹3500 प्रति क्विंटल 
डिबाई मंडी में 1509 धान की कीमत कंबाइन से कटी हुई 3751 रुपए प्रति क्विंटल
डिबाई में 1509 दान की कीमत हाथ से कटी हुई 4181 रुपए प्रति क्विंटल
हाथरस में कंबाइंन से कटी हुई 1509 धान की कीमत 3750 रुपये प्रति क्विंटल
हाथरस मंडी में 1509 हाथ से कटी हुई धान का भाव 4251 रुपए प्रति क्विंटल
मैनपुरी मंडी में 1509 धान की कीमत हाथ से कटी हुई ₹3400 प्रति क्विंटल
अलीगढ़ मंडी में 1509 कंबाइन से कटी हुई धान की कीमत 3850 रुपए प्रति क्विंटल
अलीगढ़ मंडी में 1509 धान की कीमत हाथ से कटी हुई 4250 रुपए प्रति क्विंटल
घरौंडा मंडी में 1509 धान की कीमत कंबाइन से कटी हुई 3900 रुपए प्रति क्विंटल
जुलाना मंडी में 1509 धान की कीमत कंबाइन से कटी हुई 4100 रुपए प्रति क्विंटल
जुलाना मंडी में 1509 धान की कीमत हाथ से कटी हुई 4340 रुपए प्रति क्विंटल
अमृतसर मंडी में 1509 धान की कीमत 4266 प्रति क्विंटल
जींद मंडी में 1509 धान की कीमत कंबाइन से कटी हुई 4080 रुपये प्रति क्विंटल
जींद मंडी में 1509 धान की कीमत हाथ से कटी हुई 4366 रुपए प्रति क्विंटल
मतलौडा मंडी में 1509 धान की कीमत कंबाइन से कटी हुई 4041 रुपये प्रति क्विंटल
मतलौडा मंडी में 1509 धान की कीमत हाथ से कटी हुई 4585 रुपए प्रति क्विंटल 
कोटपुरा मंडी में 1509 धान की कीमत 4365 रुपए प्रति क्विंटल
समाना मंडी में 1509 धान की कीमत 4380 रुपए प्रति क्विंटल
पातड़ा मंडी में 1509 धान की कीमत 4250 प्रति क्विंटल
तारनतारन मंडी में 1509 धान की कीमत 4345 रुपए प्रति क्विंटल

1509 के चावल में भारी तेजी (1509 Basmati Rice Price)
1509 धान के चावल में भी काफी तेजी देखे जा रही है। 
न्यू गोल्डन सैल ए प्लस क्वालिटी चावल का भाव 8750 रुपये प्रति क्विंटल
गोल्डन सैला ए क्वालिटी चावल का भाव 8650 रुपए प्रति क्विंटल
क्रीमी सैला ए क्वालिटी चावल का भाव 8200 रुपये प्रति क्विंटल 


बाजार में औसत भाव (Dhan ka rate 2026)
 

बाजार में धान के औसत भाव इस बार ठीक-ठाक चल रहे हैं। उत्तर प्रदेश में सबसे कम दाम मिल रहे हैं। उत्तर प्रदेश में कंबाइंड की कीमत 3400 से 3900 रुपए प्रति क्विंटल चल रही है। वहीं बारिश और ओलावृष्टि से अगर नुकसान बढ़ता और आवक घटती है और चावल के भाव स्थिर रहते हैं तो तेजी भी आ सकती है। पंजाब में 15 दिनों में धान की औसत कीमत 4300 रुपये प्रति क्विंटल बनी हुई है। वहीं, हरियाणा में कंबाइंड से कटे हुए 1509 धान की औसत कीमत 4000 से 4150 रुपए प्रति क्विंटल बनी हुई है। 

इस सीजन में कैसा चल है बाजार (Dhan rate update)
 

इस सीजन में 1501 धान की शुरुआत अच्छी हुई थी। 3700 से 3800 रुपए प्रति क्विंटल से शुरुआत होकर सितंबर के अंत और अक्टूबर की शुरुआत में 1509 के दाम 4600 से लेकर 4700 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गए थे। फिर हल्की सी गिरावट देखने को मिली और 1509 धान की कीमत 4199 रुपए प्रति क्विंटल के आसपास आकर रुक गई। वहीं 8-9 अक्टूबर को फिर से कीमत में वापसी हुई है और 1509 धान की कीमत 4100 से 4400 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गई है। शुरुआती स्तर से बाजार लगातार ऊपर बना हुआ है। 


 

1121 धान का क्या चल रहा है बाजार (Dhan rate update)
 

मंडियों में 1121 बासमती धान की आवक अभी कम हुई है। 1121 बासमती धान की आवक को लेकर किसान काफी उत्सुक हैं। अब तक तीन-चार ढेरी ही मंडी में पहुंची हैं जो ₹5000 प्रति क्विंटल के आसपास बिकी है। पहली ढेरी पानीपत के बापौली मंडी में 4800 रुपए प्रति क्विंटल बिकी थी। वहीं गन्नौर मंडी में 1121 बासमती धान की कीमत 5000 के ऊपर लगी थी।