1121 Dhan Price Today : 1121 धान का भाव 5000 के पार, जानें आज के ताजा मंडी भाव
HR Breaking News (1121 dhan ka price) मंडियों में इस बार धान की कीमत अच्छी रही है। किसानों के लिए इस बार धान की फसल मुनाफे का सौदा हो सकती है। अब तक के दाम देखें तो बीच में कुछ उतार चढ़ाव आया है, लेकिन 1509 बासमती किस्म (Basmati Dhan Price) के धान औसत तौर पर 3700 से 4000 के बीच बने हुए हैं। हाथ से कटी हुई फसल की कीमत अच्छी मिल रही है। वहीं कंबाइंड से कटी हुई फसल 300 से 400 रुपये तक डाउन है।
1509 में देखने को मिला उतार-चढ़ाव (1509 Rice ki kimat)
धान की बासमती किस्म 1509 (1509 ki kimat) में इस बार उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कुछ दिन पहले कीमत 3600 से 3700 के आसपास अटक गई थी, लेकिन बाजार में फिर से कीमतों में उछाल आया है और 1509 की कीमत 3900 से 4400 तक भी पहुंच गई है। हाथ से कटी हुई 1509 की कीमत कुछ जगहों पर तो 4500 तक पहुंचने की भी सूचना है।
1509 के चावल में आई तेजी (1121 Dhan ki kimat)
1509 के चावल में तेजी आई है। 1509 धान का चावल 7500 रुपए के आसपास पहुंच गया था, जिसके बाद कीमत डाउन हो गई थी। अब 1509 का सेला चावल 8000 के आसपास ट्रेड कर रहा है, जिससे बाजार में इसका असर देखने को मिल रहा है। वहीं 1121 की बात करें तो 1121 का चावल 10000 रुपए (1121 Rice Price) प्रति क्विंटल के आसपास बना हुआ है। ऐसे में 1121 बासमती धान की कीमत तेज 5000 के आसपास बनी रहने की ही संभावना है।
गन्नौर मंडी में 5000 के पार गई 1121 बासमती धान की कीमत (1121 Dhan Price 2026)
1121 धान की कीमत 9 अक्टूबर 2026 को गन्नौर मंडी में 5000 के पार चली गई है। गन्नौर मंडी में एक ढेरी 1121 की पहुंची थी, 1121 धान की कीमत (1121 Dhan ka price) यहां 5035 रुपए प्रति क्विंटल लगाई गई। यह हाथ से कटी हुई धान थी, वहीं गन्नौर मंडी में ही दो दिन पहले 1121 की एक ढेरी पहुंची थी, जिसकी कीमत 4951 रुपए प्रति क्विंटल लगी थी। इससे पहले पानीपत के बापौली मंडी में 1121 धान का दाम 4800 प्रति क्विंटल रहा था।
| 1121 धान की कीमत (1121 Dhan ka price october 2026) | |
|---|---|
| सोनीपत की गन्नौर मंडी में 1121 धान की कीमत (09-10-2026) | 5035 रुपये प्रति क्विंटल |
| सोनीपत की गन्नौर मंडी में 1121 धान की कीमत (07-10-2026) | 4951 रुपये प्रति क्विंटल |
| सोनीपत की बापौली मंडी में 1121 धान की कीमत (06-10-2026) | 4800 रुपये प्रति क्विंटल |
| कहां क्या रही कीमत 1509 की कीमत (1509 Dhan ki kimat) | |
|---|---|
| तरावड़ी मंडी | 4300 से 4350 हाथ |
| कंबाइन 3900 से 4000 | |
| सिरसा मंडी | 4300 तक |
| टोहाना मंडी | 4200 से 4300 |
| घरौंडा मंडी | 4200 से ऊपर तक हाथ |
| सोनीपत मंडी | 4001 रुपये प्रति क्विंटल |
| जुलाना मंडी | 4128 रुपये प्रति क्विंटल |
| गोहाना मंडी | हाथ 4100 आसपास |
| कैथल मंडी | 4100 आसपास |
| करनाल मंडी | 4200 आसपास हाथ |
| समालखा मंडी | 4051 आसपास |
| सफीदों मंडी | 4185 आसपास |
| रादौर मंडी में डीबी | 4400 से 4600 |
