1121 dhan price today : 1121 धान की कीमतों में फिर से तेजी, 5500 के पार गया बासमती का दाम
1121 dhan price today : 1121 धान की कीमतों में हल्की नरमी के बाद फिर से तेजी देखने को मिली है। 1509 धान में आई नरमी का असर 1121 धान की कीमतों पर भी देखने को मिल रहा था। परंतु, अब कीमत फिर से तेजी पर हैं। किसानों को इस बार पिछले साल के मुकाबले अच्छे रेट मिल रहे हैं। हालांकि 18 साल पहले भी बासमती में किसान ऐसी तेजी देख चुके हैं। वर्षों बाद वही दाम फिर से आए नजर आ रहे हैं।
HR Breaking News (1121 dhan price today) धान की कीमतों में एक बार फिर से तेजी आई है। धान के सीजन के दौरान फसल की कीमतों में उतार चढ़ाव लगा रहता है। मंडी में अब 1121 की अच्छी आवक बनी हुई है। आवक का असर फसल की कीमतों पर पड़ता है। हालांकि, पिछे से मांग मजबूत होने के कारण हाथों हाथ बासमती किस्म के धान बिक रहे हैं।
क्वालिटी के हिसाब से किसानों को दाम मिल रहे हैं। फिर भी किसानों को पिछले कई साल से अधिक दाम मिल रहे हैं। वहीं, अच्छी क्वालिटी की हाथ से कटी बासमती 1121 की कीमत मतलौडा और जुलाना मंडी में 5500 रुपये को पार कर गई है। वहीं, कंबाइन से कटी बासमती 1121 धान की कीमत जुलाना मंडी में 5200 रुपये दर्ज की गई है।
1121 धान के हाथ से कटे धान की मांग मजबूत 1121 dhan ki kimat
मंडियों में 1121 धान की अधिकतर ढेरियां हाथ से कटी हुई ही आ रही हैं, लेकिन कंबाइन का माल भी बीच बीच में देखने को मिल रहा है। कंबाइन का रेट अपेक्षाकृत हमेशा ही कम रहा है। हाथ से कटे 1121 बासमती धान की मांग तेज बनी हुई है। इसी की वजह से हाथ से कटे बासमती 1121 धान का रेट भी तेज मिल रहा है। जोकि 5500 से ऊपर तक बिक रहा है। 1121 बासमती में आज कंबाइन में भी 5200 रुपये का रेट देखने को मिल चुका है। यह शायद कंबाइन में अब तक का टॉप भाव हो सकता है।
दो दिन से आसमान साफ, आवक होगी तेज (Dhan ki kimat ka update)
दो दिन पहले हरियाणा के कई जिलों में बारिश देखने को मिली थी। दो दिन से आसमान साफ है, व धान की मांग मजबूत बनी हुई है, जिससे फसल की कीमतें आगे बढ़ सकती हैं, फसल कटाई में तेजी आ गई है। ऐसे में तैयार फसल की कटाई एक दो दिन आगे खिसक सकती है और आवक में देरी हो सकती है। आवक प्रभावित होने से मंडी में धान की कीमत जोर भी पकड़ सकती हैं। धान के बाजार का मंडियों में मिला जुला असर दिखाई दे रहा है।
हाथ से कटी बासमती 1121 धान की बाजारों में कीमत 1121 Dhan Price Today
| मंडी | 1121 dhan ka भाव |
|---|---|
| मतलौडा मंडी में 1121 धान की कीमत | 5500 रुपये प्रति क्विंटल |
| जुलाना मंडी में 1121 धान की कीमत | 5450 रुपये प्रति क्विंटल |
| नजफगढ़ मंडी में 1121 धान की कीमत | 5400 रुपये प्रति क्विंटल |
| झज्जर मंडी में 1121 धान की कीमत | 5400 रुपये प्रति क्विंटल |
| गोहाना मंडी में 1121 धान की कीमत | 5450 रुपये प्रति क्विंटल |
| रोहतक मंडी में 1121 धान की कीमत | 5401 रुपये प्रति क्विंटल |
| गन्नौर मंडी में 1121 धान की कीमत | 5351 रुपये प्रति क्विंटल |
| पिल्लूखेड़ा मंडी में 1121 धान की कीमत | 5400 रुपये प्रति क्विंटल |
कंबाइन से कटी 1121 धान की कीमत 1121 Dhan ka rate
| मंडी | 1121 Dhan ka भाव |
|---|---|
| तरनतारन मंडी में 1121 धान की कीमत | 4900 रुपये प्रति क्विंटल |
| फाजिल्का मंडी में 1121 धान की कीमत | 4900 रुपये प्रति क्विंटल |
| समाना मंडी में 1121 धान की कीमत | 4700 रुपये प्रति क्विंटल |
| जुलाना मंडी में 1121 धान की कीमत | 5200 रुपये प्रति क्विंटल |
आज भी 1121 बासमती चावल की कीमत स्थिर (1121 Basmati Rice Price)
मार्केट में 1121 बासमती चावल की सबसे ज्यादा प्रसिद्ध किस्म है। 1121 का चावल लोगों के खाने में सवाद घोलता है। आज 26 अक्टूबर 2026 को भी बाजार में 1121 स्टीम A+ चावल की कीमत 10400 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर हो गई है। बाजार में इसकी मांग मजबूत बनी हुई है और अन्य देशों में भी डिमांड बढ़ रही है। इस किस्क का चावल एक्सपोर्ट में भी अव्वल रहता है।
