1121 dhan price today : 1121 धान में 151 रुपये की तेजी दिखी, 1718 धान और 1509 धान के रेट में भी आया उछाल
HR Breaking News (1121 Dhan ka rate) धान की कीमतों में बाजार में लगातार तेजी देखी जा रही है। 1509 में गिरावट के बाद एक बार फिर से भाव में रिकवरी हुई है। वहीं, 1509 की अच्छी कीमतों ने किसानों को 1121 के दाम भी अच्छे होने की उम्मीद जगाई थी, जोकि सच भी साबित हो रही है। वहीं, 1121 धान की कीमत (1121 Dhan ki kimat) में आगे भी बढ़ौतरी होने की संभावना है। 1121 की दूसरी ढेरी प्रदेश में 151 रुपये अधिक पर बिकी है। यह हाथ से कटे हुए धान की कीमत रही है।
पिछले साल 1121 धान का 3800 पर हुआ था रेट ओपन
पिछले साल की बात करें तो 1121 धान का रेट 3800 पर खुला था। यह बढ़कर 4800 से 4900 रुपये प्रति क्विंटल तक चला गया था। इसी को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि मंडी में 1121 धान की कीमत (1121 Dhan ka rate) में आगे भी तेजी बन सकती है और 1121 का दाम 5200 से 5500 तक भी अच्छी क्वालिटी का जा सकता है। बाजार में चावल का रेट लगातार तेज बना हुआ है, जिसकी वजह से माना जा रहा है कि 1121 की कीमत किसानों 5000 के आसपास ही मिल सकती है। 1121 की बजाय इस बार 1509 काफी बड़े एरिया में रोपा गया है, जिससे इसमें तेजी आने की संभावना और बढ़ जाती है।
1509 धान की कीमत का विशलेषण
बासमती धान 1509 में तेजी फिर डाउन फिर तेजी दिख रही है। 1509 धान 3700 से 3800 पर ओपन होकर अच्छी क्वालिटी में 4600 से 4700 तक चला गया था, जिसके बाद गिरकर 3800 के आसपास आ गया था और फिर से तेजी आ गई है, जोकि हाथ से कटा में 4400 रुपये प्रति क्विंटल तक चला गया है।
| 1121 धान की कीमत (1121 dhan ki kimat) | |
|---|---|
| पानीपत की बापोली मंडी में 1121 धान की कीमत | 4800 रुपये प्रति क्विंटल |
| सोनीपत के गन्नौर की मंडी में 1121 धान की कीमत | 4951 रुपये प्रति क्विंटल |
| अलग-अलग मंडियों में अन्य 1509 समेत किस्मों के धान की कीमत (dhan price today) | |
|---|---|
| 1718 बासमती धान की कीमत अमृतसर मंडी में | 4510 रुपये प्रति क्विंटल हाथ कटी |
| 4100 के आसपास कंबाइन से कटी | |
| 1509 टॉप रेट | 4400 रुपये प्रति क्विंटल |
| हरियाणा में आम रेट | 4200 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास |
| कंबाइन 3900 के आसपास | |
| पीपीवन धान का भाव रादौर में | 4600 रुपये प्रति क्विंटल |
| 1401 धान की कीमत | 5000 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास |
| जुलाना मंडी भाव | हाथ की कटाई 4375 रुपये प्रति क्विंटल |
| आम भाव 4300 रुपये प्रति क्विंटल | |
| कंबाइन 4157 रुपये प्रति क्विंटल | |
| 3800 से 4000 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास आम भाव | |
| 1509 हरियाणा में | 4300 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल |
| 1718 बासमती का भाव बेरी मंडी | 4601 रुपये प्रति क्विंटल |
नोट : 1718 की टॉप क्वालिटी 5200-5300 तक जाने की उम्मीद
स्टोक न होने के कारण बढ़ सकती है कीमत (1121 rice price)
1718 कम होने के कारण इसका भी भाव आगे बढ़ सकता है। 1121 के चावल का भाव 10000 (1121 basmati rice price) चल रहा है तो इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि 5 हजार तक दाम तो रहेंगे। वहीं, खेतों में अब तक उत्पादन अच्छा होता दिखाई दे रहा है। भाव में 400 से 500 की तेजी की संभावना है। पिछला स्टोक न होने के कारण धान के दाम तेज बने रह सकते हैं। सप्लाई भी निरंतर रह सकती है। 1718 में पिछली ओपनिंग 3100 से 3200 की थी। अब जो रेट मिल रहे हैं उससे तेजी का अंदाजा लगाया जा सकता है।
